Islamabad Explosion: मस्जिद में जोरदार धमाका… 31 की मौत; 169 लोग घायल-Video

February 6, 2026 by No Comments

Share News

Pakistan Islamabad Explosion: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में उस वक्त आत्मघाती हमला हुआ है जब लोग जुमे की नमाज अदा कर रहे थे. यह हमला तरलाई इलाके की इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में हुआ है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विस्फोट में करीब 31 लोगों की मौत और 169 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. ब्लास्ट के बाद पूरे शहर में इमरजेंसी लागू कर दी गई है तो वहीं पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फितना अल-ख्वारिज से जुड़े हमलावर ने गेट पर रोके जाने के बाद खुद को उड़ा लिया था. इसके बाद मौके पर कोहराम मच गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां पर यह धमाका हुआ है वो एक शिया मस्जिद है. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत ही सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. प्रारंभिक जानकारी सामने आ रही है कि यह धमाका एक सुसाइड बॉम्बिंग यानी आत्मघाती हमला था. यह हमला ऐसे वक्त हुआ है, जब उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं.

धमाके के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और मौके पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें साफ दिख रहा है कि विस्फोट कितना जोरदार था. लोग इमाम बारगाह की जमीन पर बेसुध पड़े हैं और मदद के लिए चीख-चिल्ला रहे हैं.

इसी बीच सोशल मीडिया पर इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी पुलिस के प्रवक्ता तकी जवाद का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया है कि फिलहाल अभी धमाके की प्रकृति का पता लगाना जल्दबाजी होगी. उन्होंने ये भी कहा कि फोरेंसिक टीमों को यह तय करना होगा कि यह आत्मघाती हमला था या प्लांट किया गया बम?

अस्पतालों में लगा दी गई इमरजेंसी

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, इस्लामाबाद के पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमस) के साथ ही सीडीए अस्पताल में पीआईएमएस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ईडी) के निर्देश पर अस्पताल में इमरजेंसी लागू कर दी गई है. इस सम्बंध में एक प्रवक्ता का बयान सामने आया है जिसमें बताया गया है कि मुख्य इमरजेंसी, ऑर्थोपेडिक, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट को एक्टिव कर दिया गया है और पीड़ितों का इलाज जारी है.

ये भी पढ़ें-पत्नी से फोन पर बात करते हुए रो पड़े GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह…सीएम योगी का अपमान होने पर दे दिया इस्तीफा-Video