Month Shivratri: मास शिवरात्रि व्रत का देखें मंगलवार कनेक्शन, आर्थिक संकट दूर करने को करें ये सरल उपाय

November 21, 2022 by No Comments

Share News

धर्म-अध्यात्म। इस महीने 22 नवम्बर को मास शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। इस बार मास शिवरात्रि पर मंगलवार का दिन पड़ने की वजह से अद्भुत संयोग बन पड़ा है। क्योंकि भोले बाबा ही हनुमान जी का रूप हैं। इसलिए आचार्यों का मानना है कि अगर इस दिन जरा सा उपाय कर लें तो आर्थिक संकट दूर होने की सम्भावना बढ़ जाती है।

यहां देखें उपाय
भारतीय ज्योतिष अनुसन्धान संस्थान के निदेशक आचार्य विनोद कुमार मिश्र बताते हैं कि पूरे साल भर में एक महाशिवरात्रि होती है और हर महीने में एक मास शिवरात्रि होती है। इसका भी बड़ा महत्व माना गया है। इस बार मास शिवरात्रि मंगलवार के दिन पड़ रही है। इस दिन सूर्यास्त के समय एक दीपक पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग शिवलिंग के आगे जला के रखें व बैठ कर भगवान शिव के नाम का जप करें प्रार्थना करें। इससे कर्जा से मुक्ति मिलती है और आर्थिक समस्या दूर होती है। इसी के साथ घर में आर्थिक कष्ट दूर करने के लिए संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करेंऔर रात में 12 बजे हनुमान चालीसा का एक पाठ करें तो आर्थिक समस्या दूर होगी।

DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। किसी भी धार्मिक कार्य को करते वक्त मन को एकाग्र अवश्य रखें। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)