Indore: इंदौर विधायक संजय शुक्ल बने कान्यकुब्ज विद्या प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष, धर्मशाला के लिए एक करोड़ देने की घोषणा, जानें ब्राह्मणों को क्या-क्या मिलेगी सुविधा
इंदौर में जल्द ही ब्राह्मण समाज को एक भव्य धर्मशाला मिलेगी, जिसमें सास्कृतिक व विवाह सम्बंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकेगा। इस धर्मशाला को बनवाने की घोषणा इंदौर विधायर संजय शुक्ल ने की है। इसके लिए उन्होंने एक करोड देने की घोषणा भी की है। यह कार्य वह अपने समाजसेवी पिता स्व. विष्णुप्रसाद शुक्ला (बाबूजी) की स्मृति में करने जा रहे हैं। ताकि ब्राह्मणों की सदा मदद होती रहे।
बता दें कि हाल ही में विष्णु प्रसाद शुक्ल का निधन हुआ है। उनको इंदौर का बालासाहब ठाकरे कहा जाता था। उन्होंने अपनी पूरी उम्र न केवल ब्राह्मणों बल्कि अन्य जातियों व धर्मों के लिए भी कार्य किया। वह हमेशा ही गरीबों की मदद करते थे। रविवार को विधायक संजय शुक्ला को सर्व अनुमति से कान्यकुब्ज विद्या प्रचारिणी सभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस मौके पर समाज के पूर्व अध्यक्ष उनके पिता स्व. विष्णुप्रसाद शुक्ला (बाऊजी) की स्मृति में कान्यकुब्ज समाज की धर्मशाला बनाने के लिए उन्होंने एक करोड़ की बड़ी रक़म का योगदान देने की घोषणा की है। इससे ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के प्रमुख पं.धर्मेन्द्र मिश्रा, देवास के साथ ही पूरा ब्राह्मण समाज उपस्थित रहा।