MP News: प्रधानमंत्री ने तीर्थयात्रियों को समर्पित किया उज्जैन श्री महाकाल लोक, देखें मंत्रोच्चारण के बीच अद्भुत शिवलिंग की छटा का वायरल वीडियो, पीएम ने मंत्रोच्चारण के बीच किया बाबा का श्रृंगार

October 12, 2022 by No Comments

Share News

भोले के भक्तों के लिए खुशी की खबर सामने आ रही है। जो उज्जैन महाकाल के पुजारी हैं और हमेशा ही महाकाल मंदिर दर्शन को जाते हैं, उनको अब यहां अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। मंगलवार को मध्य प्रदेश में PM नरेंद्र मोदी ने उज्जैन श्री महाकाल लोक राष्ट्र को समर्पित कर दिया। श्री महाकाल लोक परियोजना का पहला चरण तीर्थयात्रियों को विश्व स्तरीय आधुनिक सुविधाएं प्रदान करके मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों के अनुभव को स्मरणीय बनाने में सहायता प्रदान करेगा।

बता दें कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें इसकी खुबसूरती देखते ही बन रही है। इसी तरह से पहले काशी और फिर कर्तव्य पथ और अब उज्जैन महाकाल मंदिर कॉरिडोर का आधुनिकीकरण व सुंदरीकरण लोगों के लिए उत्सुकता का विषय बन गया है। इस मामले में मंदिर के पुजारियों को मानना है कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। कॉरिडोर उद्घाटन से पहले पीएम ने महाकाल बाबा की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान यहां का अद्भुत नजारा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

यहां देखें वीडियो