UP News: ट्रेनिंग क्लास में सोते हुए पकड़े जाने पर सिपाही ने दिया अनोखा तर्क, हंसते-हंसते लोग हो रहे लोट-पोट, वायरल हुआ पत्र, पढ़ें आप भी

October 11, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक सिपाही का स्पष्टीकरण पत्र तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपने अधिकारी को अनोखा तर्क देते हुए एक पूरी लम्बी-चौड़ी जानकारी लिख डाली है। यह पत्र उत्तर प्रदेश (UP) के जिला सुल्तानपुर के ट्रेनिंग कैम्प में ट्रैनिंग कर रहे सिपाही रामशरीक यादव का बताया जा रहा है जो कि सोते वक्त पकड़ा गया था।

वायरल पत्र के मुताबिक ट्रेनिंग सिपाही को सोते हुए पकड़ा गया था और उसकी घोर लापरवाही बताते हुए टोली कमांडर ने स्पष्टीकरण मांगा था। इस पर सिपाही ने बताया कि उसने सुबह के खाने में 25 रोटी, एक थाली चावल, दो कटोरी दाल, एक कटोरी सब्जी खा गया था। इसलिए उसे सुस्ती छा गई और वह सो गया। अब प्रार्थी भविष्य में कभी भी इतना खाना नहीं खाएगा।

बता दें कि सिपाही की इतनी डाइट पढ़कर और अजीब तरीके से उसका तर्क रखने पर लोग हंस-हंस कर लोट पोट हो रहे हैं।

यहां पढ़ें पूरा जवाब