Kerala News: श्री अनंतपदमनाभ मंदिर की रखवाली करने वाले मगरमच्छ बाबिया की हुई मौत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, सिर्फ प्रसाद खा कर रहता था जीवित, बाबिया की जानें और अनोखी बातें, देखें तस्वीरें

October 10, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर मगरमच्छ की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें से एक तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि मगरमच्छ के ऊपर फूलों का हार चढ़ा हुआ है और एक में दिखाई दे रहा है कि पुजारी उसके मुख के पास मत्था टेक रहे हैं। यह तस्वीरें केरल के कासरगोड की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि यहां श्री अनंतपुरा झील स्थित श्री अनंतपदमनाभ मंदिर की रखवाली यह मगरमच्छ करता था, जिसका नाम बाबिया था। उसका निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि बाबिया शाकाहारी था और वह केवल श्री अनंतपद्मनाभ स्वामी का प्रसाद खाकर पिछले 70 वर्षों से अधिक समय से केवल मंदिर की झील में ही रह रहा था। बबिया का पार्थिव देह भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर प्रांगण में रखा गया है।

यहां देखें तस्वीरें