Independence Day:स्वतंत्रता दिवस पर वायरल हुआ नेता जी सुभाष चंद्र बोस के समय का राष्ट्रगान, देखें कितना था अगल, वीडियो, बेटी ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील, भारत लाया जाए अवशेष और कराया जाए DNA टेस्ट
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे भारत में राष्ट्रगान की गूंज सुनाई दे रही है। घर-घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर में लोगों ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाया। इस मौके पर सोशल मीडिया पर भारत के इतिहास से जुड़ी तमाम जानकारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी क्रम में ट्विटर पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस के समय का राष्ट्रगान भी वायरल हो रहा है, जो बेहद ही कर्णप्रिय है। इसे आप सभी भी सुनें-
इस खास मौके पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस (Subhas Chandra Bose) की बेटी अनीता बोस ने अपने पिता जी के अवशेष भारत लाए जाने की अपील की है। वह काफी समय से इसकी मांग कर रही हैं। नेताजी के अवशेष रेंकोजी मंदिर में हैं, जो कि जापान में स्थित है। मालूम हो कि स्वतंत्रता दिवस हो और नेता जी को याद न किया जाए, भला ऐसा कैसे हो सकता है। नेता जी ने भारत को आजाद कराने के लिए आजाद हिंद फौज बनाई थी और एक बड़ी रणनीति बनाकर देश को आजाद कराने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी।

इस बीच जर्मनी में रहने वाली नेताजी की बेटी अनीता बोस ने मोदी सरकार से नेता जी के अवशेषों को भारत लाने की मांग की। अनीता ने कहा कि नेताजी के पूरे जीवन में देश की आजादी से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं था। दरअसल, सुभाष चंद्र बोस की मौत एक रहस्य है। कई लोगों ने दावा किया कि उनकी मौत एक हवाई दुर्घटना में हुई। उनके अवशेष तब एक जापानी अधिकारी द्वारा एकत्र किए गए थे और टोक्यो में रेनकोजी मंदिर में संरक्षित किए गए। तब से पुजारियों की तीन पीढ़ियों ने अवशेषों की देखभाल की है।
डीएनए टेस्ट की मांग
अमृत महोत्सव व स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर 79 वर्षीय अनीता बोस ने कहा कि वह टोक्यो में एक मंदिर में संरक्षित नेताजी के अवशेषों के डीएनए टेस्ट के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर के पुजारियों और जापान सरकार को भी मुकदमे से कोई आपत्ति नहीं है। वे अवशेष सौंपने के लिए तैयार हैं। इसी के साथ अनीता ने बयान जारी करते हुए भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के लोगों से अपील करते हुए कहा कि नेताजी के जीवन में उनके देश की आजादी से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं था। अब समय आ गया है कि कम से कम उनके अवशेषों को भारत की धरती पर लौटाया जा सके।
सबसे बड़ा रहस्य है नेताजी की मृत्यु
अनीता बोस काफी लंबे समय से दावा कर रही हैं कि उनके पिता नेताजी के अवशेष रेंकोजी मंदिर में है। उनके कई भारतीय रिश्तेदारों ने भी सरकार से कई बार यह पता लगाने का अनुरोध किया कि नेताजी ताइवान से कहां गए थे। इसकी पूरी जानकारी की जाए। ऑस्ट्रिया में जन्मी अर्थशास्त्री अनीता बोस फाफ सुभाष चंद्र बोस और उनकी पत्नी एमिली शेंकल की बेटी हैं। वह केवल चार महीने की थी, जब नेताजी अंग्रेजों से लड़ने के लिए जर्मनी से दक्षिण पूर्व एशिया चले गए थे। (फोटो-सोशल मीडिया)