Nepal Plane Crash: प्लेन क्रैश का फेसबुक लाइव वीडियो हुआ वायरल, देखें कैसे मची थी चीख-पुकार, सभी की मौत, पांच भारत के, देखें हादसे से जुड़े कई वीडियो

January 15, 2023 by No Comments

Share News

मकर संक्रांति का दिन नेपाल सहित दुनिया के तमाम हिस्सों के बाशिंदों के लिए दुख भरा रहा। क्योंकि कई देशों के सवार सभी यात्रियों की मौत इस हादसे में हो गई है। यहां के कोसाकी जिले के पोखरा में हुए विमान हादसे में सभी 72 लोगों की मौत हो गई है। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो प्लेन क्रैश से पहले का है, जो कि फेसबुक लाइव किया गया था और बाद में किसी ने इसे वायरल कर दिया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह लोग खुश हैं लेकिन अगले ही पल चीख-पुकार मच जाती है। इसी के साथ इस घटना में मौत के मुंह में जा चुकी एयर होस्टेस ओशिन मगर का टिकटॉक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

फेसबुक वीडियो को वायरल करते हुए ट्विटर यूजर सतीश मौर्या ने दावा करते हुए लिखा है कि नेपाल विमान हादसे का आखिरी वीडियो है, जो मेरे घर के बगल के अभिषेक भैया रिकॉर्ड किए थे। हालांकि इसी वीडियो को लेकर एक अन्य ने लिखा है कि जिन्होंने फेसबुक लाइव किया था, उनका नाम सोनू जायसवाल था और वह गाजीपुर के थे। हालांकि तमाम जानकारी के बाद मालूम हुआ कि यह वीडियो गाजीपुर के सोनू जायसवाल का ही है।

वह इस वीडियो में प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं, लेकिन एक ही पल वीडियो में आग दिखने लगती है और फिर चीख-पुकार की आवाज सुनाई देने लगती है और फिर दुबारा सोनू का चेहरा नहीं दिखता है। इस दर्दनाक हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। तो वहीं मीडिया सूत्रों के मुताबिक इस घटना में सभी 72 लोगों का निधन हो गया है। बता दें कि नेपाल के पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में कुल 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स सवार थे, जिसमें से सभी मारे गए हैं। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAAN) के अनुसार यात्रियों में 53 नेपाली, पांच भारतीय, चार रूसी, आयरलैंड, आस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, कोरिया और फ्रांस के एक-एक नागरिक शामिल थे।

ये बताई जा रही है वजह
मीडिया सूत्रों के मुताबिक एयरपोर्ट ऑथरिटी ने दावा किया है कि विमान हादसा मौसम की खराबी के चलते नहीं, बल्कि तकनीकी खराबी के कारण हुआ है।

यहां देखें सभी वीडियो

हादसे में इसी एयर होस्टेस की हो गई है मौत