स्वतंत्रता आंदोलन के असाधारण युग पुरुष थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस…
Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति भारत द्वारा नेता जी सुभाष चंद्र बोस की राष्ट्रीय चेतना दिवस के रूप में मनाई गई। डी .ए .वी .लॉ कालेज प्रांगण में लगी नेता जी की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया गया।
इस मौके पर प्रतिमा स्थल पर राष्ट्रीय चेतना संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव शुक्ला ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को एक सच्चा देशभक्त बताया। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए सर्वेश कुमार पांडे निन्नी ने कहा कि नेता जी स्वतंत्रता आंदोलन के एक असाधारण युग पुरुष थे जिन्होंने भारत ही नहीं भारत के बाहर जाकर आजाद हिंद फौज की स्थापना कर विदेशी हुकूमत के विरुद्ध प्रवासी भारतीयों में देश प्रेम का जज्बा पैदा किया और अपने आंदोलन से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया था।
उनके साहस और पराक्रम के लिए देश उन्हें कभी नहीं भूल सकता है। यदि आज के युवाओं में राष्ट्रीय चेतना को और सशक्त बनाना है तो नेताजी के कार्यों व जीवनी पाठ्यम पुस्तक में शामिल किया जाना चाहिए। संगोष्ठी में प्रचार मंत्री संदीप साहू, दीनानाथ द्विवेदी बीडी जयसवाल, उप प्रचार मंत्री, अनिल त्रिपाठी, शिक्षक संतोष शर्मा, एडवोकेट हर्षित शुक्ला, मनोज दुबे, समाजसेवी प्रतिभा साहू, देवराज गौतम, पूर्व पार्षद विजय नारायण शुक्ला, प्रमोद पांडे ,रवि दत्त मिश्रा, पदम चंद साहू एडवोकेट, राजकुमार कुशवाहा, सुशील शुक्ला ,वेदांश पांडे, राम दीक्षित, माजिद इरशाद आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें-मां बेच रही थी सब्जी… CRPF जवान बनने की खुशखबरी देने पहुंचा बेटा तो लोट गया पैरों पर-Video