मां बेच रही थी सब्जी… CRPF जवान बनने की खुशखबरी देने पहुंचा बेटा तो लोट गया पैरों पर-Video

January 19, 2026 by No Comments

Share News

Maharashtra: सोशल मीडिया पर भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो महाराष्ट्र से सामने आया है. यहां सिंधुदुर्ग के रहने वाले गोपाल सावंत का जैसे ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) में सिलेक्शन हुआ वह ये खुशखबरी देने के लिए अपनी मां के पास वहां पहुंचा जहां उसकी मां सब्जी बेच रही थी.

वह जैसे ही मां के पास पहुंचा उनके पैरों पर लोट गया तो मां बेटे पर आशीर्वाद के साथ ही प्यार भी लुटाने लगी और दोनों गले लग गए. इस दौरान गोपाल के दोस्तों ने मां-बेटे पर गुलाल डालकर खुशी को दोगुना कर दिया. इस दौरान वीडियो में साफ दिख रहा है कि मां-बेटी की खुशी का ठिकाना नहीं है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोपाल की मां ने सब्जी बेचकर गोपाल को पढ़ाया और जीवन का गुजर-बसर कर रही थीं. सोशल मीडिया पर वायरल बयान में वह कहती दिख रही हैं कि बेटे की सफलता ने उनके जीवन की मेहनत को सफल कर दिया है. वह इस खबर से फूली नहीं समा रही हैं. तो वहीं गोपाल सावंत पिंगली के शेटकर वाड़ी के रहने वाले हैं और वह कहते हैं कि इस नौकरी को कड़ी मेहनत से उन्होंने पाया है. वह कहते हैं कि भारत माता की सेवा करना उनका सपना रहा है तो वहीं वह अपनी मां का भी सपना पूरा करना चाहते थे. इसीलिए सीआरपीएफ में जाना चुना. अब वह अपनी मां के साथ ही भारत माता की भी सेवा करेंगे. बता दें कि मां-बेटे की खुशी के पल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें-अब शुरू हुई कुत्ते की पूजा…लोग छू रहे पैर; मंदिर निर्माण की मांग, हनुमान जी की प्रतिमा के लगाए थे चक्कर-Video