News: सरकारी स्कूल में हैवानियत, कक्षा दो के छात्र के प्राइवेट पार्ट पर बांध दिया नायलॉन धागा….जानें कैसे पता चला माता-पिता को
देश की राजधानी दिल्ली से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां दक्षिणी दिल्ली के एक
सरकारी स्कूल के छात्रों ने मिलकर एक कक्षा दो में पढ़ने वाले छात्र के प्राइवेट पार्ट पर नायलॉन का धागा बांध दिया। जानकारी मिली है कि पीड़ित बच्चे की उम्र 8 साल है।
इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात ये सामने आई है कि इस बात की जानकारी माता-पिता को तब मिली, जब उसे नहलाने के लिए ले गए और इसके बाद माता-पिता हैरान रह गए और फिर तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। अर्थात बच्चे ने खुद इस घटना के बारे में नहीं बताया और चुपचाप दर्द सहता रहा।
इस पूरे मामले पर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने मीडिया को जानकारी दी कि पीड़ित छात्र यहां के किदवई नगर के सरकारी स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। इसके साथ स्कूल में ही पढ़ने वाले अन्य छात्रों ने ही ये हरकत की है। उन लोगों ने नायलोन की तरह का एक धागा उसके प्राइवेट पार्ट पर बांध दिया था।
इसकी जानकारी भी पीड़ित ने खुद नहीं दी। बल्कि माता-पिता को तब पता चला जब वे उसे नहलाने के लिए ले गए। ये जानकारी 28 दिसम्बर को सामने आई थी। फिलहाल अस्पताल में इसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। इसी के साथ जानकारी सामने आ रही है कि पुलिस पीड़ित बच्चे को लेकर स्कूल गई थी, ताकि जिन छात्रों ने ये हरकर की है उनकी पहचान कर कार्रवाई की जा सके, लेकिन बच्चा किसी को पहचान नहीं सका। (फोटो-सोशल मीडिया)