Noida News: लापता बेटी के लिए गुहार लगाने पहुंचे बुजुर्ग से इंस्पेक्टर बोले, “क्या हमारी जेब में रखी है…”, वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बेटी के लापता होने के कारण इंस्पेक्टर से ढूंढने की बात कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इंस्पेक्टर बुजुर्ग से कहते दिख रहे हैं कि क्या हमारी जेब में रखी है। इससे पहले वह कहते दिख रहे हैं कि क्या हमारे घर में है। तो बुजुर्ग गिड़गिड़ाने लगते हैं और कहते हैं कि मेरी बेटी को ढूंढकर ला दीजिए। इस पर इंस्पेक्टर कहते हैं कि क्या हमारी जेब में रखी है। इतने लोगों को क्यों लेकर आए हो…आदि-आदि। इसी के साथ इंस्पेक्टर ने शिकायत लेकर पहुंचे तमाम लोगों से बड़ी ही बदसलूकी के साथ बात की और भगा दिया।
फिलहाल यह वीडियो उत्तर प्रदेश के नोएडा का बताया जा रहा है। इस वीडियो पर रिप्लाई करते हुए पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट करते हुए जानकारी दी गई है कि उक्त वायरल वीडियो के सम्बन्ध में ADCP ग्रेटर नोएडा को जॉच के लिये निर्देशित किया गया है। थाना जेवर पर लड़की की गुमशुदगी के सम्बन्ध में दिनांक 13.12.2022 को FIR दर्ज है, थाना जेवर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद किया जा चुका है। बता दें कि यह वीडियो 18 दिसम्बर को वायरल किया गया है।
यहां देखें वीडियो