Operation Sindoor: तभी खत्म होगा ये तनाव…पाकिस्तानी PM ने धमकी भरे लहजे के साथ सेना को दी खुली छूट; डोभाल ने कही ये बड़ी बात-Video
Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को मासूमों को गोली मारने वाले कायर आतंकवादियों के खिलाफ बीती रात भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर करारा जवाब दिया है और पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूत कर दिया है. सोशल मीडिया पर इससे सम्बंधित तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं जो कि पाकिस्तानी नागरिकों द्वारा वायरल किए गए हैं.
तभी खत्म होगा ये तनाव
इसी बीच दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को लेकर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि अगर भारत अपने आक्रामक रुख से पीछे हटता है, तभी यह तनाव खत्म हो सकता है. तो वहीं आसिफ के इस बयान के बाद पाकिस्तानी सेना ने शहबाज शरीफ से भारत के ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की इजाजत मांगी है तो वहीं शहबाज का दावा है कि उन्होंने अपनी सेना को खुली छूट दी है और कहा है कि सेना को पूरा अधिकार है.
इसके अलावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें कैबिनेट मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, सभी सेनाओं के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये बैठक दो घंटे से अधिक समय तक चली और सुरक्षा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई.
भारत मजबूती के साथ जवाब देने को है तैयार
दूसरी ओर भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने ब्रिटेन, अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब, जापान के अपने समकक्षों से बातचीत की. साथ ही रूस और फ्रांस के अधिकारियों से संपर्क कर पाकिस्तान के खिलाफ की गई कार्रवाई और टकराव को नहीं बढ़ाने वाले कदमों के बारे में जानकारी दी है. अजीत डोभाल ने अपने समकक्षों से कहा कि भारत का तनाव बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर पाकिस्तान तनाव बढ़ाने का फैसला करता है तो भारत मजबूती से जवाब देने के लिए तैयार है.
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के करीब दो सप्ताह के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमला कर आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ को नेस्तानाबूत कर दिया है.
नेस्तनाबूद के 9 सबूत! #OperationSindoor pic.twitter.com/4vvvqmP339
— BJP (@BJP4India) May 7, 2025
पाकिस्तान में 26 लोगों की हुई मौत
पाकिस्तान के इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) के प्रमुख जनरल अहमद शरीफ चौधरी का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा है कि इन हवाई हमलों में कम से कम 26 लोगों की मौत हुई और 46 घायल हुए हैं। ये हमले पीओके और पंजाब प्रांत के उन इलाकों में हुए जहां भारत के अनुसार आतंकियों के ठिकाने थे। इसी के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब में इमरजेंसी लागू कर दी गई है.
पाकिस्तान मेंं जारी हुआ रेड अलर्ट
भारत के ऑपरेशन सिंदूर से डरे पाकिस्तान ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। सभी सरकारी अस्पतालों को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है. इस्लामाबाद और पंजाब के सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है। देश की हवाई सीमाएं 24 से 36 घंटे के लिए बंद कर दी गई हैं. पाकिस्तानियों में खौफ सता रहा है कि इन हमलों और जवाबी कार्रवाई के कारण दो देशों के बीच कहीं बड़े युद्ध का रूप न ले लें।
आतंकी ठिकाने हुए ध्वस्त
बता दें कि बीती रात भारत ने पाकिस्तान के अंदर 9 अलग-अलग ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. जिसमें आतंकियों का गढ़ बनी मस्जिद सुभानअल्लाह भी शामिल है. हालांकि इसका नाम मस्जिद है पर ये आतंकियों का गढ़ थी. ये पाकिस्तान के दक्षिण पंजाब प्रांत के बहावलपुर शहर के अहमदपुर शरकिया इलाके में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) प्रमुख मौलाना मसूद अजहर का ठिकाना थी।
इसी के साथ ही भारतीय सेना ने मुरिदके में भी हमला किया. यहां पर लश्कर-ए-तैयबा और जमात उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद का मुख्यालय माना जाता है। साथ ही मुजफ्फराबाद, कोटली और बाग शहरों पर भी एयर स्ट्राइक की गई.