पाकिस्तान को करारा जबाव देने के लिए जानें किसके दिमाग में आया ये नाम…’ऑपरेशन सिंदूर’? देखें भारत पर हुए कई आतंकी हमले का Video
Operation Sindoor: बीती रात को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के बड़े आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया है तो वहीं इस ऑपरेशन का नाम रखे जानें को लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि दिल को छू जाने वाले इस ऑपरेशन का नाम किसने रखा?
बता दें कि इस ऑपरेशन का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखा है. दरअसल 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने 26 नागरिकों को गोलियों से भून दिया था. इस हमले में आतंकियों ने कई नवविवाहितों का सुहाग उजाड़ते हुए कहा था कि जाकर मोदी को बता देना. कानपुर के शुभम द्विवेदी जिनकी शादी इसी साल फरवरी में हुई थी और वह हनीमून के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे.
यहां पर आतंकवादी ने उनको गोली मार दी थी तो इसी तरह हरियाणा के नेवी अधिकारी जिनकी शादी 16 अप्रैल 2025 को हुई थी और वह 21अप्रैल को ही जम्मू-कश्मीर हनीमून मनाने के लिए पहुंचे थे और 22 अप्रैल को ही आतंकियों ने उनको गोली मार दी थी और उनकी पत्नी से कहा था जाकर मोदी को बता देना. इसी तरह इस हमले में आतंकियों ने चुनचुन कर विवाहित पुरुषों को निशाना बनाया और महिलाओं का सुहाग उजाड़ दिया था.
सुहाग उजड़ने के बाद बिलखती नवविवाहितों के तमाम वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिसने पूरे देश को झकोझोर कर रख दिया था. तो वहीं इस हमले में आतंकियों ने धर्म पूछकर पर्यटकों पर हमला किया था. खासकर हिंदुओं को इस हमले में निशाना बनाया गया था.
इसी के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर भारतीय सशस्त्र बलों की जवाबी कार्रवाई के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम ही ठीक समझा गया.
इसी के साथ ही ऑपरेशन को लेकर सेना ने प्रेस ब्रीफिंग की तब भी दो महिला सैन्य अफसरों ने ही देश को सैन्य कार्रवाई के बारे में मीडिया को जानकारी दी. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के लिए कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद रहीं और इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में संसद हमले, मुंबई हमले, पुलवामा हमले और पहलगाम हमले के दृश्य दिखाए गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है.
#WATCH| #OperationSindoor पर मीडिया ब्रीफिंग में भारत में हुए आतंकवादी हमलों पर भारत सरकार की प्रस्तुति। pic.twitter.com/kbg3FkjzjO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2025