Operation Sindoor: सेना ने आतंकी ठिकानों को कुछ इस तरह किया था ध्वस्त, पाकिस्तान को सिखाया सबक…Video
Operation Sindoor Video: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी जिससे पूरा देश आक्रोशित हो उठा था तो वहीं आतंकियों सो सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान में घुसकर कई आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूत कर दिया. अब भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा एक नया वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है.
इस वीडियो में सेना के जवान आतंकी ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त करते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को इंडियन आर्मी ने शेयर करते हुए लिखा- ‘प्लानिंग की, ट्रेनिंग की और एक्शन लिया. न्याय हुआ.” सेना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के लिए वो सबक था, जो उसने दशकों से नहीं सीखा था.
सेना ने कही ये बात
बता दें कि सेना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा है कि “ये शुरुआत पहलगाम आतंकवादी हमले से हुई. गुस्सा नहीं लावा था. दिमाग में बस एक ही बात- अबकी बार सबक ऐसा सिखाएंगे कि उसकी पीढ़ियां याद रखेंगी.” सेना के जवान इस वीडियो में ये भी कहते दिख रहे हैं कि ये बदले की भावना नहीं, ये न्याय था. 9 मई को रात के करीब 9 बजे जिस भी दुश्मन की पोस्ट ने सीजफायर का उल्लंघन किया, उन सभी पोस्टों को भारतीय सेना ने मिट्टी में मिला दिया. ऑपरेशन सिंदूर केवल एक कार्रवाई नहीं, पाकिस्तान के लिए वो सबक था, जो उसने दशकों से नहीं सीखा.”
सेना ने 9 आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना
बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब देने के लिए भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया था. सेना द्वारा जारी बयान में बताया गया कि इस हमले में 100 से अधिक आतंकी मारे गए. बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने आतंकियों के खिलाफ भारत का साथ देने के बजाए आतंकियों का साथ दिया और भारत के खिलाफ अपनी सेना उतार दी थी और भारत के कई शहरों पर लगातार ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया.
इस दौरान भारत ने पाकिस्तान का इतना नुकसान कर दिया कि पाकिस्तान सीजफायर की भीख मांगने लगा. इस पर 10 मई की शाम को दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौता हुआ. इस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 11 एयरबेसों को नेस्तानाबूत कर दिया.
#WATCH | Western Command – Indian Army posts a video of Operation Sindoor on its social media handle ‘X’.
“Planned, trained & executed. Justice served”- Indian Army pic.twitter.com/Z3SwvGS1j3
— ANI (@ANI) May 18, 2025