PANCHANG:ठाकुर प्रसाद रूपेश पंचांग में तीज-त्य़ोहारों की दी गई तिथियों में मिल रही हैं हद से ज्यादा गलतियां, सोच-समझ कर करें भरोसा, देखें पूरी जानकारी

June 24, 2022 by No Comments

Share News

अगर आप तीज-त्योहार की जानकारी देखने के लिए केवल ठाकुर प्रसाद रूपेश पंचांग पर भरोसा करते हैं तो सम्भल जाइए। इसकी प्रिटिंग में इतनी गलतियां हैं कि अच्छे-अच्छे चकमा खा जाएं और किसी तिथि को कोई त्योहार किसी अन्य तिथि पर मना लिया जाए। एक उदाहरण के तौर पर यहां बता दें कि अगर इस साल अर्थात 2022 के पंचांग के जुलाई माह के पेज को देखेंगे तो एक जुलाई को मनाए जाने वाले त्योहार के दिन कोई दूसरे त्योहार की जानकारी दी गई है। जबकि इनके ही डिजिटल पंचांग में ये जानकारी सही दी गई है।

ये ठाकुर प्रसाद रूपेश पंचांग का इंटरनेट संस्करण है, जिसमें सही जानकारी दी गई है। वहीं सबसे ऊपर लगी पंचांग की फोटो में जानकारी गलत है।

GUJARAT RIOTS CASE: गुजरात दंगों पर एसआईटी की रिपोर्ट को चुनौती देते हुए दिवंगत कांग्रेस विधायक एहसान जाफरी की पत्नी जाकिया ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, याचिका खारिज, जानें क्या कहा कपिल सिब्बल ने

VASTU DOSH:घर में न रखें खराब घड़ी और टूटे-फूटे बर्तन, ठीक नहीं रहता घर का वास्तु, रुकी रहती है तरक्की, देखें क्या होता है नुकसान

ठाकुर प्रसाद के रूपेश पंचांग के जुलाई माह में एक तारीख को बताया गया है कि गुरु पूर्णिमा है, जबकि गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई को पड़ रही है और एक जुलाई को जगन्नाथ रथ यात्रा है तो इस यात्रा की तारीख 13 जुलाई प्रिंट है। जबकि यही जानकारी इनके डिजिटल पंचांग में सही दी गई है। यह तो नजीर भर है। इसी तरह अन्य तमाम तिथियों के त्योहारों में गलत प्रिंट है, जिससे व्रत रखने वाली महिलाओं को खासी समस्या का सामना पड़ सकता है।

UP:अब ट्रांसजेंडर्स को सताया तो पुलिस तुरंत करेगी कार्रवाई, लखनऊ में खुला उत्तर प्रदेश का पहला ट्रांसजेंडर पुलिस सहायता केंद्र, इन मोबाइल नम्बरों पर करें शिकायत, 24 घंटे मिलेगी मदद

ऐसे में किसी भी तीज-त्योहार की तिथियां जानने के लिए पूरी तरह से ठाकुर प्रसाद के रूपेश पंचांग पर भरोसा न करें। एक बार किसी अन्य पंचांग में अवश्य चेक कर लें या फिर ठाकुर प्रसाद का ही डिजिटल पंचांग देख लें। यह जानकारी मात्र लोगों को जागरूक करने के लिए है और इसी के साथ ठाकुर प्रसाद पंचांग वालों को जानकारी देने के उद्देश्य से लिखी जा रही है कि करोड़ों सनातनी इस पंचांग पर भरोसा करते हैं। इसलिए इसकी छपाई दुरुस्त कराई जाए और तीज-त्योहारों की तिथियों के साथ खिलवाड़ न किया जाए और न ही लोगों को संदेह के घेरे में डाला जाए।

KANPUR:बनारसी मिष्ठान भंडार के पोते केशव अग्रवाल को हर्ष फायरिंग मामले में किया गया गिरफ्तार, निरस्त होगा शस्त्र लाइसेंस, रिवाल्वर निकली कर्मचारी के नाम, दोनों रखे गए लॉकअप में, देखें वीडियो