Pathan Controversy:”बेशरम गाने” पर एक बच्ची ने लगाई फटकार, कहा, “विलेन हैं आप लोग, बेटियों के किलर हैं… गंदे सीन दिखाते हैं और निशाना बनती हैं बेटियां…,देखें वायरल वीडियो

December 31, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें करीब 12-13 साल की एक बच्ची फिल्मों के गंदे गाने और सीन व कपड़ों को लेकर बॉलीवुड को जमकर फटकार लगा रही है।

इस वीडियो में ऊपर पठान फिल्म का “बेशरम गाना” चल रहा है तो वहीं नीचे बच्ची बॉलीवुड को खरी-खोटी सुना रही है। इस वीडियो को एक मिलियन लोग ट्विटर पर देख चुके हैं और 13 हजार से ऊपर रिट्विट हो चुके हैं।

इस वीडियो में बच्ची कहते हुए दिख रही है कि इतनी अश्लीलता कहां से लाते हैं आप लोग….आप तो अपनी फिल्म दिखा कर और अपराधी को उकसा कर निकल लेते हैं, लेकिन निशाना बनती हैं 8, 10 साल की बच्चियां।

आप लोग ऐसा क्यों करते हैं। पैसे के लिए…क्या आपको शर्म नहीं आती…क्या साफ-सुथरे कंटेट नहीं लिख सकते…. देश के विलेन हैं आप लोग, बेटियों के किलर हैं आप लोग….आपको बेटियों को बर्बाद करने का अधिकार नहीं। कृपया अपना कंटेंट चेंज करें। बता दें कि जबसे पठान फिल्म का गाना बेशरम रंग रिलीज हुआ है, तभी से यह विवादों में घिर गया है।

इस गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकनी पहनी है, जो कि बहुत ही भद्दी लग रही है। इस पर भाजपा सहित तमाम हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि गाने के माध्यम से शाहरुख खान भगवा रंग का अपमान कर रहे हैं और इसी के बाद से सोशल मीडिया पर पठान फिल्म को लेकर बहिष्कार अभियान चलाया जा रहा है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

यहां देखें वीडियो