Viral Video: शॉपिगं कर रहे शख्स को पड़ा हार्ट अटैक, खरीदारी कर रहे डाक्टर ने तत्काल दिया CPR,वीडियो हुआ वायरल, एक बार तो सभी की अटक गई थी जान

December 31, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है और डाक्टर उसे सीपीआर दे रहे हैं। कुछ ही देर में शख्स अपनी आंखें खोल लेता है और उसकी सांसें चलने लगती हैं। बताया जा रहा है कि शख्स को दिल का दौरा पड़ा था। शांपिग करते वक्त वह अचानक जमीन पर बेसुध होकर गिर पड़े और फिर अफरा-तफरी मच गई। तभी वहां मौजूद एक डाक्टर के अथक प्रयास से उसे बचा लिया गया।

यह घटना बंगलुरु के IKEA स्टोर की बताई जा रही है, जहां ओक डाक्टर अपने परिवार सहित शॉपिंग कर रहे थे कि तभी एक शख्स को हार्ट अटैक पड़ा और फिर डाक्टर ने उनको सीपीआर देकर बचा लिया। वीडियो पोस्ट करते हुए ट्विटर यूजर रोहित ने लिखा कि मेरे पिताजी ने एक जान बचाई। हम IKEA बंगलुरु में थे। जहां किसी को दिल का दौरा पड़ा और उसकी नब्ज भी नहीं चल रही थी। मेरे पिताजी ने उस व्यक्ति को 10 मिनट से अधिक समय तक अटैंड किया, जिससे उसकी जान बच गई। यह उनकी किस्मत थी कि पास में ही एक प्रशिक्षित आर्थोपेडिक सर्जन खरीदारी कर रहे थे। डाक्टर एक वरदान है। सम्मान करें।

यहां देखें वीडियो