कुत्ता-बिल्ली पालो लेकिन मुस्लिम…साध्वी प्राची ने दिया विवादित बयान; पेपर लीक पर कही ये बात-Video
Sadhvi Prachi: अपने बयानों के लिए जानी जाने वाली हिंदू संगठन की फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है. उन्होंने साफ तौर पर हिंदू लोगों को हिदायत दी है कि मुस्लिमों को दोस्त न बनाएं. बरेली पहुंचीं साध्वी प्राची ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की और ममता बनर्जी से लेकर राहुल गांधी पर हमला बोला तो वहीं कॉकरोच पार्टी के लिए हिट इस्तेमाल करने की बात कही.
#सूर्या की हत्या में मौलवी और मौलाना भी शामिल… बोलीं #बरेली पहुँची #हिन्दू संगठन की फायर ब्रांड नेत्री साध्वी #प्राची का बड़ा बयान… बकरीद पर सूर्या की उसके ही दोस्त असद ने कर दी गईं थी हत्या. प्राची ने कहा मुस्लिम को अपना दोस्त न बनाये ##Video वायरल #furry #UttarPradesh pic.twitter.com/Ye4ZPpN5c1
— Archana Sharma Shukla (@archanasharmas6) June 3, 2026
nbsp;
बंगाल में ममता बनर्जी के जारी बयानों पर कहा कि वह नौटंकी कर रही है. आरोप लगाते हुए कहा कि ममता बनर्जी बंगाल को इस्लामिक स्टेट बनाने की तैयारी कर रही थी लेकिन अब उनका यह सपना टूट गया है. नौटंकी बाज महिला पर ज्यादा ध्यान न दें. तो वहीं पेपर लीक पर कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर वह बोलीं कि कॉकरोच पार्टी के लिए लाल हिट और काला हिट भी तैयार है.
— Archana Sharma Shukla (@archanasharmas6) June 3, 2026
तो वहीं राहुल गाँधी को मंद बुद्धि बच्चा कहते हुए वह वीडियो में दिख रही हैं. साथ ही कह रही हैं कि उस पर अधिक ध्यान न दिया जाए. तो गाजियाबाद में बकरीद के दिन हुई सूर्या चौधरी की हत्या पर कहा कि घटना दुःखद है. साथ ही कहा कि कुत्ता पालो, बिल्ली पालो लेकिन मुल्ला से कोई दोस्ती न करो. इस हत्या पर किसी मौलाना ने फतवा जारी कर हत्यारोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग नहीं की. इससे साफ होता है कि इस हत्या में मौलवी और मौलाना भी शामिल हैं. हालांकि इस दौरान वह पेपर लीक को लेकर सटीक जवाब देने से बचती दिखीं.
— Archana Sharma Shukla (@archanasharmas6) June 3, 2026