Petrol Diesel Prices: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें आपके शहर में क्या है रेट
Petrol Diesel Prices: देश में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम की लिस्ट जारी कर देती है. इसी क्रम में शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल के रेट जारी हुए हैं. आज ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल के कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. राजधानी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव फिलहाल नहीं देखा गया है. हालांकि, चेन्नई में ईंधन की कीमतों में सिर्फ 0.32 पैसे की वृद्धि हुई है.
यूपी में पेट्रोल 96.48 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. कल के मुकाबले भाव में 0.12 पैसे की गिरावट आई है. तो वहीं मध्य प्रदेश में 109.70 रुपये प्रति लीटर, महाराष्ट्र में 106.64, गुजरात में 96.42 और छत्तीसगढ़ में 103.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है.
चेन्नई में पेट्रोल 103.07 रुपये, जबकि डीजल 94.66 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है.
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है.
इन प्रमुख शहरों में कितने बदले दाम
लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये, जबकि डीजल 89.81 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
नोएडा में पेट्रोल 97 रुपये, जबकि डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
गाजियाबाद में 96.58 रुपये, जबकि डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये, जबकि डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये, जबकि डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.