पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद पीएम मोदी का पहला बयान…बोले- “पोखरण परीक्षण…”-Video

Share News

Ceasefire Violation: भारत और पाकिस्तान के बीच जहां एक ओर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है तो वहीं नेशनल टेक्नोलॉजी डे (National Technology Day) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षणों को याद किया है और वैज्ञानिकों के योगदान को सल्यूट किया है.

प्रधानमंत्री का ये बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि वर्तमान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर शनिवार को संघर्ष विराम की घोषणा हुई थी लेकिन उसके कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन करते हुए भारतीय शहरों पर ड्रोन से हमला किया था. हालांकि भारतीय वायु सेना ने हमले को रोक दिया. इस घटना के बाद प्रधानमंत्री का पहला सार्वजनिक बयान है. पीएम मोदी ने इस अवसर को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक पड़ाव बताया.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर शुभकामनाएं! यह दिन हमारे वैज्ञानिकों पर गर्व जताने और 1998 के पोखरण परीक्षणों को याद करने का अवसर है. यह हमारे राष्ट्र की विकास यात्रा में एक मील का पत्थर था, खासकर आत्मनिर्भरता की दिशा में.”

इसी के साथ ही प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत आज विज्ञान और तकनीक के विभिन्न क्षेत्रों जैसे अंतरिक्ष, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल इनोवेशन और ग्रीन टेक्‍नोलॉजी में वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर है. इसी पोस्ट में उन्होंने विज्ञान और शोध के माध्यम से भावी पीढ़ियों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराया.

साथ ही पीएम मोदी ने आगे कहा कि तकनीक मानवता को ऊपर उठाए, हमारे राष्ट्र को सुरक्षित बनाए और भविष्य की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करे.

पीएम के इस बयान से साफ होता है कि भारत अब अपनी तकनीकी क्षमताओं और आत्मनिर्भरता के दम पर आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह से आगे बढ़ रहा है.

नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर वायरल हुए पोखरण परीक्षण के दौरान की तस्वीरें और वीडियो

ये भी पढ़ें-पाकिस्तान के ये बड़े आतंकी ठिकाने नेस्तानाबूत… मारे गए 100 से अधिक आतंकी…ये रहा सबूत-Video