घूमना-फिरना-खाना सब कुछ कल से सस्ता…नवरात्रि के पहले दिन से ही बढ़ेगी बचत; पीएम मोदी की स्वदेशी अपनाने की अपील-Video

September 21, 2025 by No Comments

Share News

PM Modi on GST Reforms: देश में जीएसटी सुधार कल यानी 22 सितम्बर से लागू होने जा रहा है. कल हिंदू समाज का नवरात्रि का त्योहार भी शुरू हो रहा है और इसी के साथ ही देश में नया सूर्योदय भी होगा जब देश भर के लोगों को सस्ता खाना, सस्ती दवाइयां और घूमना-फिरना तक सब कुछ सस्ता हो जाएगा. नवरात्रि की पूर्व संध्या पर यानी आज शाम 5 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम सम्बोधन में जीएसटी के सुधारों के बारे में बताया और सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी.

पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम सम्बोधन की शुरुआत करते हुए पूरे देश को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी. वह बोले कल से शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्रि शुरू हो रहा है. आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पहले दिन से देश आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।

वह बोले कि कल यानी नवरात्रि के पहले दिन, 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही अगली पीढ़ी के GST (जीएसटी) सुधार लागू हो जाएंगे. यह GST बचत उत्सव आपकी बचत को बढ़ाएगा और आप अपनी मनचाही चीज़ें ज़्यादा आसानी से खरीद पाएंगे। इस बचत उत्सव से देश के गरीब, मध्यम वर्ग, युवा, किसान, महिलाएं, दुकानदार, व्यापारी, सभी को बहुत लाभ होगा.” उन्होंने ये भी कहा कि अपने सपने पूरे करना अब और आसान होगा. घर बनाने से लेकर कार, बाइक, स्कूटर आदि खरीदना अब कम खर्च करना होगा. उन्होंने कहा कि मैं इस बात से खुश हूं कि दुकानदार भी इसको लेकर खुश हैं. उन्होंने कहा कि हम जिस नागरिक देवो भव: के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं.  इसकी झलक जीएसटी रिफार्म में साफ दिखाई दे रही है. ये  बचत उत्सव है.

हर परिवार की बढ़ेगी खुशियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सम्बोधन में जीएसटी को लेकर कहा, कल से देश के हर परिवार की खुशियां और बढ़ जाएगी. मैं देश के कोटि-कोटि परिवारजनों को इस बचत उत्सव की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. ये कारोबार को और आसान बनाएंगे और निवेश को और आकर्षक बनाएंगे.उन्होंने आगे कहा कि जब साल 2017 में भारत ने GST सुधारों की ओर कदम बढ़ाया तो एक नया इतिहास रचने की शुरूआत हुई थी. दशकों तक देश की जनता अलग-अलग टैक्स के जाल में उलझी हुई थी. वह आगे बोले कि हमारे देश में दर्जनों टैक्स थे. तब उस समय बहुत सी रुकावटे थीं. टैक्स और टोल के संकट के कारण से लाखों कंपनियों और देशवासियों को अलग-अलग टैक्स के जाल की वजह से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था.”

आजाद भारत में बड़ा सुधार

पीएम मोदी आगे बोलेआपने जब 2014 में हमें मौका दिया, तो हमने जनहित और राष्ट्रहित में GST को अपनी प्राथमिकता बनाया. सबको साथ लेकर, आज़ाद भारत का सबसे बड़ा कर सुधार लागू किया गयाकेंद्र और राज्य के प्रयासों का ही परिणाम था कि देश दर्जनों करों के जाल से मुक्त हुआ… एक राष्ट्र, एक कर का सपना साकार हुआ… सुधार एक सतत प्रक्रिया हैजब समय बदलता है, जब देश की ज़रूरतें बदलती हैं, तो अगली पीढ़ी के सुधार भी उतने ही महत्वपूर्ण हो जाते हैं… इसीलिए ये नए GST सुधार लागू किए जा रहे हैं… अब केवल 5% और 18% के स्लैब होंगे, यानी रोज़मर्रा की चीज़ें सस्ती हो जाएंगी.” इसी के साथ ही पीएम मोदी ने देशवासियों को स्वदेशी सामान अपनाने की अपील की और कहा कि देश के विकास के लिए और विकसित देश के लिए हर घर को स्वदेशी अपनाना होगा और हर दुकान को स्वदेशी सामानों से सजाना हो है. गर्व के कहो मैं स्वदेशी सामान खरीदता हूं और ये भी कहो कि मैं स्वदेशी सामान बेचता हूं.

एमएसएमई को होगा बहुत फायदा

पीएम मोदी ने कहा कि कल से बचत और बढ़ेगी और अब आपके लिए घूमना-फिरना सस्ता हो जाएगा क्योंकि ज्यादातर होटलों पर से GST कम कर दिया गया है. वह आगे बोले कि हम नागरिक देवो भव के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं. GST सुधारों में इसकी साफ झलक दिखाई दे रही है. वह बोले कि यह बचत उत्सव है. विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हमें आत्मनिर्भरता के रास्ते पर चलना होगा. उन्होंने कहा कि जो हम देश में बना सकते हैं, वह हमें देश में ही बनाना चाहिए. GST की दर कम होने से हमारे MSME को बहुत फायदा होगा.” पीएम मोदी ने एक बार फिर से नवरात्रि की शुभकामना देते हुए अपने सम्बोधन को विराम दिया. 

स्वदेशी के मंत्र से ही मिलेगी ताकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को स्वदेशी अपनाने की अपील की और कहा, “देश की स्वतंत्रता को जैसे स्वदेशी के मंत्र से ताकत मिली वैसे ही देश की समृद्धी को भी स्वदेशी के मंत्र से ही ताकत मिलेगी. वह आगे बोले कि आज जाने-अनजाने में कई विदेशी चीजें हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन गई हैं और हमें इसकी जानकारी तक नहीं है. एक उदाहरण देते हुए वह बोले कि हम जो कंघी इस्तेमाल कर रहे हैं वह स्वदेशी है या नहीं ये भी हमें जानकारी नहीं होती. हमें इनसे मुक्ति पानी होगी. हमें वो सामान खरीदना चाहिए जो मेड इन इंडिया हो, जिसमें हमारे लोगों की मेहनत और पसीना लगा हो, हमें हर घर को स्वदेशी का प्रतीक बनाना होगा। गर्व से कहो कि ये स्वदेशी है, मैं स्वदेशी खरीदता हूं, मैं स्वदेशी सामान बेचता हूं, ये हर भारतीय का स्वभाव बनना चाहिए, ऐसा होने पर ही भारत विकसित होगा.”

राज्य सरकारों से किया आग्रह

पीएम मोदी ने राज्य सरकारों से आग्रह करते हुए कहा कि “मेरा सभी राज्य सरकारों से भी आग्रह है कि आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी के इस अभियान के साथ अपने राज्यों में उत्पादन से जुड़ें और निवेश के लिए माहौल बनाएं.वह बोले कि इस प्रयास से भारत का हर राज्य विकसित होगा और इसी से भारत विकसित होगा। इसी भावना के साथ मैं एक बार फिर इस बचत उत्सव की अनेक-अनेक शुभकामनाएं देते हुए अपनी बात समाप्त करता हूं। आप सभी को एक बार फिर नवरात्रि और बजत उत्सव की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

नीचे दिए गए वीडियो में पीएम का पूरा सम्बोधन सुनें

ये भी पढ़ें-Solar Eclipse: सूर्यग्रहण आज… गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान