‘राहुल गांधी अमर रहे…’ कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर लगा दिया गलत नारा, अब हो रही फजीहत-Video
Rajiv Gandhi’s Death Anniversary: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमर रहे का नारा लगाते दिख रहे हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पहले तो उपस्थित सभी कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमर रहे का नारा लगाते हैं और फिर एक बुजुर्ग नेता बीच में लोगों को रोकते हैं और फिर राजीव गांधी अमर रहे का नारा लगाया जाता है.
ये वीडियो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से सामने आया है. यहां पर राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर राजीव गांधी की जगह पर उनके बेटे व सांसद राहुल गांधी अमर रहे का नारा लगाने लगे. फिलहाल वीडियो में आगे एक कांग्रेस नेता ने इसको लेकर माफी मांगी है और कहा है कि वह राहुल गांधी के प्रति श्रद्धा रखते हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस नेताओं की इस अजब-गजब हरकत की जमकर चर्चा हो रही है.
तमाम नेताओं का कहना है कि सोच-विचार कर नारा लगाना चाहिए तो वहीं सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि नारे लगाने में इतने व्यस्त हो गए कि जीवित को ही अमर रहे का नारा लगाने लगे.
#मिर्जापुर: कांग्रेस नेताओं की अजीब हरकत चर्चा में है। राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद “राहुल गांधी अमर रहें” के नारे लगा दिए। इस पर लोग हैरान रह गए कि ज़िंदा रहते ही राहुल गांधी को “अमर” घोषित कर दिया गया। यह… pic.twitter.com/QIRvOu6v25
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) May 21, 2025