पीएम मोदी की तस्वीरों वाला नेकलेस पहन कान्स पहुंची इस एक्ट्रेस ने मचाया धमाल… ट्रेडिशनल लुक में ढाया कहर, देखें फोटो

Share News

Ruchi Gujjar At Cannes 2025: कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की अभिनेत्रियां अपना जलवा बिखेर रही हैं तो वहीं लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ अलग करने में जुटी हैं. इसी क्रम में एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने पीएम मोदी की तस्वीरों का नेकलेस पहनकर पूरी मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं.

इसके अलावा मिस हरियाणा 2023 रहीं रुचि गुज्जर ने कान्स में राजस्थानी दुल्हन वाला लुक कैरी किया है और ट्रेडिशनल लुक में कान्स के रेड कार्पेट पर पहुंचीं. इस दौरान हर किसी का ध्यान उनके कस्टमाइज नेकलेस पर गया जिसमें पीएम मोदी की तीन तस्वीरें लगी हुई थी. इस ड्रेस के साथ रुचि ने बांधनी दुपट्टा पेयर किया था जिसपर जरदोजी और गोटा पत्ती की कढ़ाई थी.

तो वहीं उनका गोल्डन कलर का लहंगा कहर ढा रहा था. उनके इस आउटफिट को डिजाइनर रूपा शर्मा ने तैयार किया जिसमें मिरर वर्क के साथ-साथ गोटा पत्ती और इंबॉयड्री थी. दुपट्टे को लेकर उन्होंने कहा- ‘इस दुपट्टे को पहनकर मुझे ऐसा लगा जैसे मैं राजस्थान की आत्मा को अपने ऊपर ओढ़ रही हूं.’

नेकलेस को लेकर कही ये बात

रुचि ने अपने लुक को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर में भारत की छवि को फिर से डिफाइन किया है. मैं उस गौरव को अपने साथ लेकर चलना चाहती थी. उन्होंने आगे कहा कि कान्स में राजस्थान और भारत को रिप्रेजेंट करना मेरे लिए सिर्फ एक पल नहीं है, ये दुनिया को मैसेज है कि हम कौन हैं. इससे पहले उन्होंने अपने नेकलेस को लेकर कहा कि ये हार जूलरी से कहीं बढ़कर है. कान्स में इसे पहनकर मैं हमारे प्रधानमंत्री का सम्मान करना चाहती थी, जिनकी लीडरशिप ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. ये पावर, दूरदर्शिता और वर्ल्ड लेवल पर भारत के उत्थान का प्रतीक है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ruchi Gujjar (@ruchigujjarofficial)


ये भी पढ़ें-अमिताभ बच्चन को सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर फटकारा, कह दिया ये सब…