कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट…BJP नेता की याचिका के बाद एक्शन
Rahul Gandhi: दोहरी नागरिकता के मामले में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार नई मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उनके खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है लेकिन इससे पहले जांच के आदेश दिए हैं. इसी के बाद ही रिपोर्ट दर्ज होगी. कोर्ट ने ये फैसला भाजपा नता की याचिका पर सुनवाई करते समय दिया.
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए ट्रायल कोर्ट के फैसले को पलट दिया और साफ निर्देश दिया है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की जाए और जांच आगे बढ़ा दी जाए. तो वहीं दोनों पक्ष ने सुनवाई के दौरान के सामने अपनी-अपनी बात रखी और लंबी बहस चली. इसके बाद कोर्ट ने स्पष्ट जांच की बात कही. कोर्ट ने कहा, “लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के दोहरी नागरिकता रखने के आरोपों की जांच जरूरी है.”
बता दें कि कर्नाटक के बीजेपी नेता विग्नेश शिशिर ने इस मामले में याचिका दायर की थी और दावा किया था कि राहुल गांधी के पास भारत के साथ-साथ ब्रिटेन की भी नागरिकता है. इस आधार पर रायबरेली में उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी. अब इसी मामले में हाईकोर्ट फैसला सुनाया है और रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है. मतलब साफ है कि मामले में अब नए सिरे से कार्रवाई आगे बढ़ेगी और अब देखा ये है कि जांच के बाद क्या जानकारी सामने आती है.
ये भी पढ़ें-“RSS-BJP…डर कर भाग जाते हैं…” पाकिस्तान के साथ सीजफायर पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी की ली चुटकी-Video