Bharat Jodo Yatra: यात्रा में दिखा राहुल गांधी के हमशक्ल का जलवा, वायरल हुआ वीडियो, कड़ाके की ठंड में पहनी सिर्फ टी-शर्ट, देखें वीडियो
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उनकी हमशक्ल के युवक का जलवा बरकरार दिखाई दिया। फिलहाल तो उनकी उत्तर प्रदेश से होकर हरियाणा में प्रवेश कर चुकी है, लेकिन जब वह यूपी यात्रा में बागपत के रास्ते मेरठ की तरफ चली तो राहुल गांधी की तरह ही दिखने वाले शख्स ने भी यात्रा में इंट्री की और फिर सभी की निगाहें उसकी ओर ही टिक गईं। इसके बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा।
राहुल गांधी जैसा दिखने वाले शख्स का नाम फैसल चौधरी बताया जा रहा है। फैसल ने राहुल की तरह ही छोटी-छोड़ी दाढ़ी रखी है और ठीक उनकी तरह ही सफेद टी शर्ट पहन रखी है। अर्थात इतनी कड़ाके की ठंड में फैसल को भी राहुल की तरह सर्दी नहीं लग रही है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक फैसल मेरठ के ही रहने वाले हैं और कांग्रेस पार्टी के सदस्य भी हैं। फैसल बताते हैं कि पिछले एक साल से लोग उनको राहुल गांधी की शक्ल का बता रहे हैं।
बहुत लोगों ने कहा कि आप राहुल गांधी की तरह दिखते हैं। वह ये भी बताते हैं कि कभी-कभी तो लोग उनको राहुल गांधी समझ कर उनके साथ फोटो भी खिंचवाते हैं। वह कहते हैं कि जब लोग उनको राहुल गांधी की तरह कहते हैं तो उनको अच्छा लगता है। फैसल बताते हैं कि 4 और 5 जनवरी को उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया है। यह यात्रा लोगों को अच्छा संदेश दे रही है। देशवासियों को एक होने का संदेश दे रही है। ये यात्रा नफरत व बेरोजगारी के खिलाफ है। इसके माध्यम से किसानों का मुद्दा उठाया जा रहा है।
बता दें कि कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा सात सितम्बर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। इस यात्रा को 12 राज्यों से होकर जम्मू कश्मीर जाना है। अर्थात इस यात्रा का समापन जम्मू कश्मीर में होगा। राहुल गांधी अब तक करीब तीन हजार किलोमीटर से अधिक पैदल चल चुके हैं। इस तरह से अब सिर्फ 342 किलोमीटर की यात्रा शेष रह गई है। हरियाणा के बाद यात्रा पंजाब होते हुए जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी।
5 जनवरी को राहुल गांधी की यात्रा बागपत में थी। यहां उन्होंने एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने तीखे तंज कसते हुए कहा कि लोग उनकी हाफ बाजू की टी-शर्ट इस ठंड में पहनने की बात करते हैं, लेकिन इसी सर्दी में किसान खेतों में काम करता है, उसकी बात कोई नहीं करता। उसकी चर्चा कहीं नहीं होती। इसी के साथ राहुल ने ये भी कहा कि बीजेपी की पॉलिसी, हिंदुस्तान के युवाओं, किसानों, मजदूरों को डराने की पॉलिसी है। नोटबंदी, गलत जीएसटी और कोरोना के दौरान जो इन्होने किया। किसे से छुपा नहीं है। जब ये डर फैलाते हैं तो उस डर को नफरत में बदलना बहुत आसान होता है और ये इनका काम है। (Image Source ANI)
यहां देखें वीडियो