बड़ी खबर…हनीमून के दौरान पति की कराई हत्या, पुलिस ने सोनम सहित 4 को किया गिरफ्तार; पूछताछ में उगले बड़े राज, पिता ने किया ये दावा-Video

Share News

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर से शिलांग हनीमून के लिए गए राजा रघुवंशी की लापाता पत्नी सोनम को पुलिस ने चार लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि दोनों हनीमून पर गए थे और फिर लापाता हो गए थे. कुछ दिनों बाद राजा की लाश मिली थी लेकिन सोनम का कहीं पता नहीं चला था.

इस मामले में अपहरण की शंका जताई जा रही थी लेकिन ताजा अपडेट सामने आ रहा है कि इस मामले में मेघालय पुलिस ने सात दिन के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए राजा की पत्नी सोनम सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम मेघालय में अपने हनीमून के दौरान लापता हो गए थे. इस जोड़े को आखिरी बार 23 मई को देखा गया था. इसके बाद 2 जून को राजा का शव मेघालय के चेरापूंजी के पास सोहरारिम में एक घाटी में मिला था.

इस बहुचर्चित सनसनीखेज मामले में आरोप है कि सोनम ने अपने पति की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारों को बुलाया था। हत्या की यह वारदात मेघालय में हनीमून के दौरान अंजाम दी गई थी।

Raja Raghuvanshi Murder Case, wife sonam arrested..

राजा रघुवंशी हत्याकांड की पूरी डिटेल एक नजर में

अभी तक जहां इस केस में सोनम के अपहरण की शंका जताई जा रही थी और पूरा देश सोनम की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहा था तो वहीं अब इस चौंकाने वाले खुलासे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. मेघालय पुलिस ने बताया कि सोनम रघुवंशी ने ही अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर अपने पति राजा की हत्या की साजिश रची थी. सोनम पर ये भी आरोप है कि उन दोनों ने मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 लोगों को सुपारी देकर हनीमून के दौरान पति राजा की हत्या करवाई.

पुलिस पूछताछ के दौरान सोनम टूट गई और उसने हत्या की बात स्वीकार की है. तो वहीं राज कुशवाहा का नाम सामने आने के बाद राजा रघुवंशी के भाई ने बताया कि सोनम का सनमाइका का बिज़नेस है और राज कुशवाहा उसके ऑफिस में ही काम करता है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोनम रघुवंशी से पूछताछ में पता चला है कि उसका राज कुशवाहा नाम के शख्स से काफी समय से अफेयर चल रहा था. राज कुशवाहा भी इस साजिश में शामिल है. पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 24 साल की सोनम रघुवंशी, वाराणसी-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर काशी ढाबा पर मिली है. उसे शुरुआती इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया और फिर गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है. इसकी जानकारी एडीजी कानून व्यवस्था, उत्तर प्रदेश, अमिताभ यश ने दी. बता दें कि वन स्टॉप सेंटर में हिंसा की शिकार महिलाओं को आश्रय दिया जाता है.

पति की हत्या के बाद प्रेमी संग भागी सोनम

इस मामले की जांच में पुलिस ने पाया कि जिसके साथ सोनम के अफेयर का बात सामने आ रही है वह राज कुशवाहा भी मध्य प्रदेश का ही रहने वाला है. पुलिस के बयान के मुताबिक, वह ही इस हत्याकांड का मास्टर माइंड है. उसी ने सोनम के साथ मिलकर एमपी के ही तीन लोगों को पति राजा रघुवंशी की हत्या की सुपारी दी थी. इस मामले में पुलिस के बयान के मुताबिक, उन लोगों ने मिलकर मेघालय में हनीमून के दौरान राजा की हत्या कर दी और फिर प्रेमी राज कुशवाहा के साथ सोनम भाग गई. वह भागते-भागते यूपी के गाजीपुर पहुंची, जहां से पुलिस ने उसे दबोच लिया.

पुलिस ने इनको किया गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में सोनम के साथ ही मध्य प्रदेश के रहने वाले राज कुशवाहा के साथ-साथ तीन हमलावरों विक्की ठाकुर, आनंद और आकाश को सागर से गिरफ्तार किया है और सभी से पूछताछ चल रही है. मेघालय की डीजीपी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि आत्मसमर्पण करने वाली महिला की पहचान राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम के रूप में हुई है. डीजीपी ने ये भी बताया कि सोनम के पकड़े जाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने उसे प्रारंभिक उपचार के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. अब उसे सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है.

पिता ने कही ये बात

इस पूरे मामले में सोनम के पिता देवी सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने बेटी को निर्दोष बताते हुए शिलांग पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी. मेरी बेटी पूरी तरह से बेगुनाह है. मैं अब तक अपनी बेटी से बात नहीं कर पाया हूं। वह अपने पति को क्यों मारेगी? मैं गृह मंत्री अमित शाह से अपील करता हूं कि इस मामले की CBI जांच कराई जाए। इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मेघालय की सरकार के साथ ही मेघालय पुलिस भी शुरू से ही झूठ बोल रही है। मेरी बेटी कल रात गाजीपुर के एक ढाबे पर आई थी और उसने अपने भाई को फोन किया था। तभी पुलिस वहां पहुंच गई और उसे ढाबे से ले गई।

इसी के साथ ही सोनम के पिता ने ये भी कहा कि “हमारे बच्चों की परवरिश ऐसी नहीं है कि वे किसी की हत्या करवाएं। मेरी बेटी 25 साल की है, वो कोई 2 या 10 साल की नहीं है।” हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है और चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हत्याकांड के पीछे का असली कारण और साजिश का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

ये भी पढ़ें-हनीमून पर जा रहे कपल हो रहे हैं गायब…! राजा-सोनम के बाद यूपी से आया चौंकाने वाला मामला, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल