हनीमून पर जा रहे कपल हो रहे हैं गायब…! राजा-सोनम के बाद यूपी से आया चौंकाने वाला मामला, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल
Pratapgarh Couple Missing in Sikkim: हनीमून मनाने के लिए जा रहे नवविवाहित जोड़ों के लगातार गायब होने की खबर सामने आ रही है. इंदौर के जोड़े के बाद ताजा मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से सामने आया है. बता दें कि हाल ही में मेघालय के शिलांग गया इंदौर का कपल लापता हो गया था जिसमें से बाद में युवक राजा रघुवंशी की लाश मिली है लेकिन पत्नी सोनम का पता अभी भी नहीं चला है. हालांकि उनकी आखिरी लोकेशन तक पुलिस पहुंच गई है.
वहीं ताजा मामला सिक्किम से सामने आया है. यहां के कई इलाकों में बारिश और भूस्खलन के चलते भारी तबाही आई हुई है। सैकड़ों पर्यटक फंसे हुए हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से हनीमून पर गए नव विवाहित जोड़ा सिक्किम में लापता हो गया है। फिलहाल अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है. इधर घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.
परिजनों ने सिक्किम और यूपी सरकार से मदद की गुहार लगाई है और बेटे और बहू को जल्द से जल्द ढूंढ़ने की अपील की है. लापता युवक के पिता शेर बहादुर समेत घर के सात लोग सिक्किम पहुंचे हैं और लगातार खोजबीन कर रहे हैं. पिता लगातार सिक्किम सरकार से बेटे और बहू की खोजबीन के लिए गुहार लगा रहे हैं। कई दिनों बाद भी नवविवाहित जोड़े का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस लगातार जोड़ों की तलाश कर रही है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोडों के कपड़े और इयरफोन बरामद हुए हैं.