‘तू पागल प्रेमी आवारा…’ रामलीला में ‘लक्ष्मण’ के सामने फिल्मी गाने पर नाची ‘शूर्पणखा’-Video देख चढ़ा लोगों का पारा

September 29, 2025 by No Comments

Share News

Ramlila Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि किसी रामलीला के मंचन का है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि शूर्पणखा बनी लड़की कलाकार फिल्मी गाने तू पागल प्रेमी आवारा… पर लक्ष्मण बने कलाकार के सामने डांस कर रही है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और इसकी जमकर आलोचना की जा रही है.

बता दें कि देश भर में दशहरा के मौके पर रामलीला का आयोजन किया जा रहा है ताकि आज की पीढ़ी को पौराणिक कथा से वाकिफ कराया जाए लेकिन कहीं-कहीं सनातन संस्कृति और रामलीला को दूषित करने की कोशिश की जा रही है. अक्सर रामलीला पर अश्लील गानों पर ठुमके लगाते हुए कलाकार दिखाई दे जाते हैं. इसी तरह एक ताजा वीडियो भी सामने आया है. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि लोगों ने रामलीला को मजाक बना कर रख दिया है.

फिलहाल ये वीडियो कहां का है इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है लेकिन ये वीडियो कई यूजर्स द्वारा शेयर किया गया है. लोगों का कहना है कि इस तरह के गानों के साथ रामलीला का मंचन बेहद शर्मनाक है. ऐसे आयोजनों को बंद किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें-आवारा कुत्ते को आया बिस्किट खिलाने… बदले में उसने चबा लिया हाथ ; Video से लें सीख