Ratan Tata: भारत के ‘रतन’ का निधन…पूरे देश में दौड़ी शोक की लहर; पीएम मोदी-आनंद महिंद्रा सहित इन दिग्गजों ने इस तरह दी श्रद्धांजलि-Video
Ratan Tata Passes Away: रतन टाटा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है. उनकी हालत बिगड़ने के बाद बुधवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा यूनिट (Intensive Care Unit) में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में भर्ती होने के कुछ घंटे बाद ही उनके निधन की खबर से पूरी देश हतप्रभ है और पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. वह केवल नाम के ही नहीं बल्कि भारत के ‘रतन’ यानी बहुमूल्य थे. वह दुनिया भर में एक मशहूर उद्योगपति थे तो वहीं वह एक बड़े दानवीर के रूप में जाने जाते रहे हैं.
#WATCH महाराष्ट्र: उद्योगपति रतन टाटा का निधन।
वीडियो ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर से है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।#RatanTata pic.twitter.com/7hkqeceFCG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2024
न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए कहा गया है कि “हम रतन नवल टाटा को गहरी क्षति के साथ विदाई दे रहे हैं, वे वास्तव में एक असाधारण नेता थे, जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह को बल्कि हमारे राष्ट्र के ढांचे को भी आकार दिया है.”
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, "हम रतन नवल टाटा को गहरी क्षति के साथ विदाई दे रहे हैं, वे वास्तव में एक असाधारण नेता थे, जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह को बल्कि हमारे राष्ट्र के ढांचे को भी आकार दिया है।" pic.twitter.com/NzZl0DUPLz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2024
तो वहीं टाटा समूह ने ट्वीट करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है “हम रतन नवल टाटा को गहरी क्षति के साथ विदाई दे रहे हैं, वे वास्तव में एक असाधारण व्यक्ति थे, जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह को बल्कि हमारे राष्ट्र के ढांचे को भी आकार दिया है….”
मालूम हो कि 7 अक्टूबर को भी उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई थी और अस्पताल में भर्ती होने की खबर वायरल हो गई थी लेकिन तुरंत ही उन्होंने इस खबर का खंडन करते हुए कहा था कि वह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे और वह स्वस्थ्य हैं लेकिन कल यानी बुधवार को उनको फिर से अस्पताल में एडमिट किया गया, जिसके कुछ ही घंटे बाद उनका निधन हो गया. उन्होंने 9 अक्टूबर 2024 की शाम को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली.
दादी ने ले लिया था गोद
मालूम हो कि देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा 86 साल के थे. उनका पूरा नाम रतन नवल टाटा था. वह टाटा संस के चेयरमैन थे. 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में उनका जन्म हुआ था वह नवल टाटा और सूनी कमिसारीट के बेटे थे. जब रतन टाटा 10 साल के थे, तब वे अलग हो गए थे. उसके बाद उन्हें जेएन पेटिट पारसी अनाथालय के माध्यम से उनकी दादी नवाजबाई टाटा ने औपचारिक रूप से गोद ले लिया था. रतन टाटा का पालन-पोषण उनके सौतेले भाई नोएल टाटा (नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे) के साथ हुआ.
उनके कार्यकाल में टाटा समूह पहुंचा ऊंचाई पर
बता दें कि उनके कार्यकाल में टाटा समूह ने रोज नई ऊंचाई को छुआ और आज चाय से लेकर जैगुआर लैंड रोवर कार और नमक बनाने से लेकर जहाज उड़ाने और होटलों का ग्रुप चलाने तक यानी कई क्षेत्रों में टाटा का जलवा देखने को मिल रहा है. उनको भारत के सबसे बड़े सम्मान पद्म विभूषण और पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है. वह युवा पीढ़ी से लेकर हर उम्र के लोगों के लिए हमेशा से प्रेरणास्रोत रहे. वह हमेशा कहते थे, “मैं सही निर्णय लेने में विश्वास नहीं करता. मैं निर्णय लेता हूं और फिर उन्हें सही बनाता हूं. शक्ति और धन मेरे दो मुख्य हित नहीं हैं.”
टाटा समूह ने ट्वीट किया, "हम रतन नवल टाटा को गहरी क्षति के साथ विदाई दे रहे हैं, वे वास्तव में एक असाधारण व्यक्ति थे, जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह को बल्कि हमारे राष्ट्र के ढांचे को भी आकार दिया है…."#RatanTata pic.twitter.com/iJKI2nQF0I
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2024
राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, "श्री रतन टाटा के दुखद निधन से भारत ने एक ऐसे आइकन को खो दिया है, जिन्होंने कॉर्पोरेट विकास को राष्ट्र निर्माण और उत्कृष्टता को नैतिकता के साथ जोड़ा। पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित, उन्होंने टाटा की महान विरासत को आगे बढ़ाया और इसे… pic.twitter.com/uGKkghQqho
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2024
आनंद महिंद्रा ने कही ये बात
रतन टाटा के निधन को लेकर महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया है और कहा है “मैं रतन टाटा की अनुपस्थिति को स्वीकार नहीं कर पा रहा हूं। भारत की अर्थव्यवस्था ऐतिहासिक छलांग लगाने के कगार पर है और रतन के जीवन और कार्य का हमारे इस स्थिति में होने में बहुत बड़ा योगदान है। इसलिए, इस समय उनका मार्गदर्शन और अमूल्य होता। उनके जाने के बाद, हम बस यही कर सकते हैं कि उनके उदाहरण का अनुकरण करने के लिए प्रतिबद्ध हों। क्योंकि वह एक ऐसे व्यवसायी थे जिनके लिए वित्तीय संपत्ति और सफलता सबसे उपयोगी तब थी जब इसे वैश्विक समुदाय की सेवा में लगाया जाता था। अलविदा और भगवान की कृपा हो। आपको भुलाया नहीं जाएगा। क्योंकि किंवदंतियां कभी नहीं मरतीं… ओम शांति”
महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया, "मैं रतन टाटा की अनुपस्थिति को स्वीकार नहीं कर पा रहा हूं। भारत की अर्थव्यवस्था ऐतिहासिक छलांग लगाने के कगार पर है और रतन के जीवन और कार्य का हमारे इस स्थिति में होने में बहुत बड़ा योगदान है। इसलिए, इस समय उनका मार्गदर्शन और… pic.twitter.com/BgBj1RQvwu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2024
पीएम मोदी ने खुद के साथ की फोटो शेयर करते हुए कही ये बात
My mind is filled with countless interactions with Shri Ratan Tata Ji. I would meet him frequently in Gujarat when I was the CM. We would exchange views on diverse issues. I found his perspectives very enriching. These interactions continued when I came to Delhi. Extremely pained… pic.twitter.com/feBhAFUIom
— Narendra Modi (@narendramodi) October 9, 2024
गौतम अडानी ने दी श्रद्धांजलि
अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने ट्वीट कर रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा है “भारत ने एक दिग्गज, एक दूरदर्शी व्यक्ति को खो दिया है, जिसने आधुनिक भारत के मार्ग को फिर से परिभाषित किया। रतन टाटा केवल एक व्यापारिक नेता नहीं थे – उन्होंने भारत की भावना को ईमानदारी, करुणा और व्यापक भलाई के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता के साथ मूर्त रूप दिया। उनके जैसे दिग्गज कभी नहीं मिटते। ओम शांति”
अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने ट्वीट किया, "भारत ने एक दिग्गज, एक दूरदर्शी व्यक्ति को खो दिया है, जिसने आधुनिक भारत के मार्ग को फिर से परिभाषित किया। रतन टाटा केवल एक व्यापारिक नेता नहीं थे – उन्होंने भारत की भावना को ईमानदारी, करुणा और व्यापक भलाई के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता… pic.twitter.com/TMr49TYWN0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2024
नितिन गडकरी ने दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट किया, "देश के गौरवशाली सपूत रतन टाटा जी के निधन की खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूं। तीन दशकों से अधिक समय तक मुझे उनके साथ एक गहरा व्यक्तिगत और करीबी पारिवारिक संबंध रखने का सौभाग्य मिला, जहां मैंने उनकी विनम्रता, सादगी और सभी के प्रति वास्तविक… pic.twitter.com/gT2ev9TdJw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2024
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "रतन टाटा एक दूरदर्शी व्यक्ति थे। उन्होंने व्यापार और परोपकार दोनों पर अमिट छाप छोड़ी है। उनके परिवार और टाटा समुदाय के प्रति मेरी संवेदनाएं।"#RatanTata pic.twitter.com/mdJ7cpDqQf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2024