रील बनाएं 15 हजार कमाएं… सरकार ने दिया सुनहरा मौका! जानें कैसे मिलेगा लाभ?

July 19, 2025 by No Comments

Share News

Reel Contest-A Decade of Digital India: अगर आपकी ज़िंदगी में डिजिटल इंडिया की वजह से कोई बड़ा बदलाव आया है तो आप तुरंत एक ओरिजिनल रील शेयर कर हजारों रुपए कमा सकते हैं. दरअसल डिजिटल इंडिया अभियान को शुरू हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं. इसलिए इसे यादगार बनाने के लिए भारत सरकार ने एक खास प्रतियोगिता शुरू की है जिसका नाम है “A Decade of Digital India – Reel Contest”.

बता दें कि 2015 में शुरू हुए डिजिटल इंडिया मिशन ने गांव-गांव तक टेक्नोलॉजी पहुंचाकर लोगों की जिंदगी आसान बना दी है.
तो वहीं इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए यह प्रतियोगिता 1 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और 1 अगस्त 2025 तक चलने वाली है. इस दौरान आप अपने अनुभव को एक क्रिएटिव रील के जरिए सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.mygov.in/task/decade-digital-india-reel-contest पर शेयर करें.

मालूम हो कि वर्तमान समय में तमाम सरकारी योजनाएं जैसे डिजिटल हेल्थ कार्ड, आधार लिंक सेवाएं और UPI आदि ने देश की जनता को घर बैठे सुविधाएं देने के साथ ही ट्रांसपेरेंसी भी दी है. तो वहीं सरकार चाहती है कि आम लोग खुद अपनी कहानियों के माध्यम से इस बदलाव का जश्न मनाएं. ऐसे में अगर आपके जीवन की कोई भी प्रेरणादायी डिजिटल इंडिया स्टोरी है तो तुरंत एक अच्छी सी रील बनाकर इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं.

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार

सरकार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों को नकद पुरस्कार भी दे रही है. यानी टॉप 10 विजेताओं को 15,000 रुपये दिए जाएंगे तो वहीं इसके बाद के 25 प्रतिभागियों को 10,000 रुपये और 50 अन्य को 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा.

क्या आया है जिंदगी में पॉजिटिव बदलाव?

यह प्रतियोगिता उन लोगों के लिए सरकार लेकर आई है जिनकी ज़िंदगी में डिजिटल इंडिया की वजह से पॉजिटिव या फिर बड़ा बदलाव हुआ है. यानी अगर आपने डिजिटल एजुकेशन से लेकर ऑनलाइन हेल्थ सर्विसेज़ या फिर फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन या फिर किसी सरकारी योजना का डिजिटल लाभ आदि का सेवाओं ने किसी भी तरह से आपकी जिंदगी पर सकारात्मक प्रभाव डाला है तो इस अनुभव को एक क्रिएटिव रील के माध्यम से https://www.mygov.in/task/decade-digital-india-reel-contest पर शेयर करें.

पूरी तरह से मौलिक होना चाहिए वीडियो

रील पूरी तरह से मौलिक यानी ओरिजिनल हो और कम से कम एक मिनट की हो.वीडियो का विषय होना चाहिए, डिजिटल इंडिया ने आपकी जिंदगी को कैसे बदला? वीडियो को पहले कभी किसी प्लेटफॉर्म पर पोस्ट न किया गया हो. वीडियो-रील को हिंदी, अंग्रेज़ी या किसी भी भारतीय भाषा में बनाया जा सकता है.रील पोर्ट्रेट मोड में और MP4 फॉर्मेट में होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें-अद्भुत…भारत में ये झरना बहता है उल्टा; पानी नीचे के बजाए जा रहा है ऊपर-Video