Republic Day: गणतंत्र दिवस पर शराब पीकर स्कूल पहुंचे हेडमास्टर, पीने की ये बताई वजह-Video

January 27, 2025 by No Comments

Share News

Republic Day: बिहार में वैसे तो शराबबंदी कानून लागू है लेकिन लोगों के होश उस वक्त उड़ गए जब एक हेडमास्टर गणतंत्र दिवस वाले दिन ही झूमते हुए स्कूल पहुंच गए. फिलहाल उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उनको गिरफ्तार कर लिया गया है. ये मामला मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है.

हेडमास्टर की पहचान संजय सिंह के तौर पर हुई है जो कि मीनापुर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय धर्मपुर पूर्वी में पिछले 3 साल से तैनात हैं. बताया जा रहा है कि जब हेडमास्टर स्कूल में झंडा रोहण करने के लिए ध्वज के सामने खड़े हुए तो वह सीधे खड़े भी नहीं रह पा रहे थे और न ही झंडा फहरा पा रहे थे. इसी दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. लोगों को कहना है कि उनके मुंह से शराब की गंदी बदबू भी आ रही थी.

हेडमास्टर की यह हालत देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस और स्थानीय विधायक मुन्ना यादव को दे दी. इस पर पुलिस तुरंत स्कूल पहुंचकरनशे में धुत हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने जांच में पाया कि हेडमास्टर ने अधिक मात्रा में शराब पी थी. इस मामले पर विधायक मुन्ना यादव ने कहा कि जानकारी मिली थी कि स्कूल का हेडमास्टर शराब के नशे में झंडा फहराने पहुंचा है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उनके ऊपर नियम के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

तो वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हेडमास्टर कह रहे हैं कि जीने के लिए पीना मजबूरी है. इसी के साथ ही कहा कि 5 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है. कर्जा लेकर पीता हूं. मजबूरी में पीता हूं. खिचड़ी योजना बंद है. स्कूल तो चलाना है. जब हेडमास्टर से पूछा गया कि शराब कैसे पीते हैं तो उन्होंने एक बार तो कहा कि कर्जा लेकर पीता हूं लेकिन दुबारा कहा कि अपने लोग पिला देते हैं.

ये भी पढ़ें-सड़क पर चौंका देने वाले हादसे में शिक्षक-शिक्षिका की मौत, दिल झकझोर देने वाला Video आया सामने