सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक अधिकारी ने खुद को मारी गोली, बाथरूम में लथपथ मिला शव, सुसाइड नोट में लिखी ये बड़ी वजह

February 25, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। गोमतीनगर इलाके के विशालखंड दो में मुख्य वन संरक्षक के पद से सेवानिवृत्त 67 वर्षीय IFS अधिकारी अतिबल सिंह ने शुक्रवार दोपहर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। बाथरूम में खून से लथपथ हालत में मिले। इस पर आनन-फानन में घरवाले अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अतिबल सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से दायीं ओर कनपटी पर सटाकर मारी। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि रीढ़ की हड्डी के दर्द से परेशान होकर उन्होंने मौत को गले लगाया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने दर्द से छुटकारा पाने की लिए जान देने की बात लिखी है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक अतिबल सिंह करीब सात साल पहले मुख्य वन संरक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। विशालखंड दो स्थित मकान में वह पत्नी आशा सिंह के साथ रहते थे। घर पर दो नौकर शिवमंगल और लखीमपुर का रहने वाला रामू भी रहता है। बुधवार दोपहर पत्नी आशा सिंह, नौकर शिवमंगल के साथ विपुलखंड गई थीं। रामू ने बताया कि वह किचन में खाना बना रहा था। एकाएक गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो वह भागकर कमरे में पहुंचा, लेकिन वहां कोई नहीं था। इस पर भागकर बाथरूम में गया तो वहां सिंह खून से लथपथ हालत में पड़े थे। रामू ने तुरंत घटना की जानकारी फोन कर आशा को दी। आशा मौके पर पहुंचीं और जल्द ही नौकरों की मदद से पति को सहारा अस्पताल लेकर गईं। जहां, डाक्टरों ने अतिबल सिंह को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर केके तिवारी, एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव मौके पर पहुंचीं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बाथरूम से डोरी लगी अतिबल सिंह की रिवाल्वर बरामद की। फिलहाल रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अतिबल सिंह ने बाथरुम में दायीं ओर कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मारी है। उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने रीढ़ की हड्डी में भीषण दर्द से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अतिबल सिंह का एक बेटा अभिषेक है। वह गुड़गांव में रहता है। दो बेटी हैं। बड़ी बेटी आकांक्षा की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी अनामिका कोयम्बटूर में फारेस्ट रेंजर के पद की ट्रेनिंग कर रही हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तो वहीं पति की मौत की खबर सुनने के बाद से ही पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है। वह भी बेहोश हो गई थीं, इस पर परिजन उन्हें भी सहारा अस्पताल लेकर पहुंचें हैं।

ये खबरें भी पढ़ें

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस से युद्ध रोकने की अपील करते हुए दुनिया पर किया कटाक्ष, कहा हम अकेले ही कर रहे हैं अपने देश की रक्षा, दुनिया के सबसे ताकतवर देश केवल दूर से देख रहे हैं

UKRAINE-RUSSIA CRISIS:लड़खड़ाया भारतीय रुपया

UKRAINE:कड़ाके की ठंड में फंसे इंडियन स्टुडेंट्स, भोजन सामग्री-पैसा खत्म, इंटरनेट सेवा बाधित, घरवालों से नहीं हो पा रही है बात, सुनें ऑडियो

यूक्रेन के राजदूत ने भारत से मांगी मदद और अनुरोध किया कि पुतिन से संपर्क कर हस्तक्षेप करें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

यूक्रेन के सशस्त्र बलों का दावा, खार्किव में जारी है युद्ध, जवाबी कार्रवाई में तकरीबन 50 रूसी सैनिक ढेर