सुंदर-सुशील पत्नी और सुयोग्य संतान के लिए भगवान शिव को चढ़ाना न भूलें ये फूल
Shiv Ji Puja: हिंदू धर्म में केवल सावन के महीने में ही नहीं बल्कि हर दिन और हर सोमवार को भगवान भोलेनाथ की पूजा का विधान है. माना जाता है कि एक लोटा जल से ही भगवान शंकर प्रसन्न हो जाते हैं. तो वहीं मास शिवरात्रि व महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की खास पूजा का भी विधान है. हालांकि अगर आप की कोई मनोकामना है तो भोलेनाथ की पूजा पूरे विधान के साथ कभी भी और किसी भी दिन की जा सकती है.
मान्यता है कि भोलेनाथ इतने भोले हैं कि अगर आप पूरे मन से उनकी पूजा करते हैं तो आपकी मनोकामना जरूर पूरी होती है. आचार्य विनोद कुमार मिश्र बताते हैं कि शिवपुराण में भोले बाबा को तमाम फूलों से प्रसन्न करने का विधान बताया गया है. आइए आज हम आपको ऐसे ही फूलों के बारे में बताएंगे जिसे चढ़ाकर आप भी बाबा से मनवांछित फल की प्राप्ति कर सकते हैं। ये उपाय आप कभी भी कर सकते हैं. माना जाता है कि अगर ये उपाय सावन के दिनों में या महाशिवरात्रि पर किया जाए तो अत्यंत फलदायी होता है.
जानें कौन सा फूल देता है क्या फल?
शमी वृक्ष के पत्तों से पूजन करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।
भगवान शिव की पूजा चमेली के फूल से करने पर वाहन-गाड़ी आदि का सुख प्राप्त होता है।
लाल व सफेद आकौड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
जूही के फूल से भगवान शिव की पूजा करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी।
अलसी के फूलों से शिव की पूजा करने अथवा श्रंगार करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं, जो मनुष्य को सभी सुख देते हैं।
हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।
बेला के फूल से पूजा करने पर सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है।
कनेर के फूलों से भगवान शिव की पूजा करने से नए वस्त्र की प्राप्ति होती है।
लाल डंठलवाला धतूरा शिव पूजा में शुभ माना गया है। इससे किसी काम में आ रही बाधा दूर होती है।
धतूरे के फूल से पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य संतान देते हैं, जो कुल का नाम रोशन करता है।
DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)
ये भी पढ़ें-तृतीया तिथि के दिन न खाएं परवल की सब्जी…हो जाएगा बड़ा नुकसान