SAWAN-2022:शिव जी का प्रिय महीना सावन शुरू हो रहा है 14 जुलाई से, पड़ रहे हैं चार सोमवार, जानें क्यों महत्वपूर्ण माने गए हैं सावन के सोमवार

Share News

शिव भक्तों का जल्द ही इंतजार खत्म होने वाला है। क्योंकि आने वाली 14 जुलाई से ही श्रावण मास अर्थात सावन का महीना शुरू हो रहा है और बाबा के भक्त पूरा एक महीने तक बाबा की विशेष पूजा-अर्चना कर सकेंगे। इस बार सावन के चार सोमवार पड़ रहे हैं। पण्डित शक्ति धर त्रिपाठी, शक्ति ज्योतिष केन्द्र लखनऊ बताते हैं कि शिव जी का प्रिय महीना सावन 14 जुलाई, दिन गुरुवार से आरंभ हो कर 12 अगस्त, शुक्रवार तक रहेगा।

Leena Manimekalai:”काली मां” के बाद लीना मणिमेकलाई ने हिंदूओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए शेयर की एक और विवादित फोटो, शंकर-पार्वती बने कलाकारों को दिखाया सिगरेट पीते हुए, भाजपा कार्यकर्ताओं और संघ परिवार पर की खतरनाक टिप्पणी

इस तरह से इस बार चार सावन के सोमवार पड़ रहे हैं। सनातन धर्म में सावन के सोमवार को अति प्रिय व शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस पूरे महीने भगवान शिव पृथ्वी पर रहते हैं औऱ अपने भक्तों की दुख-तकलीफ को दूर करते हैं। आचार्य बताते हैं कि सावन का आरंभ बुधवार की रात्रि से ही हो जाएगा और इसी के साथ ही शिव जी के पूजन- अभिषेक आदि का शुभ कार्य प्रातःकाल उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होगा। इस वर्ष के सावन में कुल चार सोमवार होंगे जो क्रमशः 18 जुलाई, 25 जुलाई, 1 अगस्त और 8 अगस्त को पड़ेंगे।

पण्डित शक्ति धर त्रिपाठी

UP:कांग्रेस नेता राज बब्बर को 2 साल की हुई जेल, 26 साल पुराने मामले में सुनाई गई है सजा, जानें क्या था मामला, देखें 6 घंटे पहले उन्होंने क्या किया था ट्वीट

जानें क्यों है सोमवार महत्वपूर्ण
आचार्य बताते हैं कि सावन के सोमवार इसलिए महत्वपूर्ण माने गए हैं क्योंकि सावन के सोमवार को ही श्री शिवजी चन्द्रमा को शाप मुक्त करके अपने मस्तक पर धारण किए थे। चन्द्रमा का दिन सोमवार है और चन्द्रमा का कारक मन है जिसे शिव जी स्वयं नियंत्रित करते हैं। विष पान करने के बाद शिव जी का ताप बढ़ने लगा जिसे नियंत्रित करने के लिए इंद्र ने प्रचूर जल वर्षा की थी। वो महीना सावन का ही था। इसीलिए सावन में अच्छी वर्षा होती है जो कि शिव जी को प्रिय है।

Harishyani Ekadashi-2022: रविवार को पड़ रही है श्री हरिशयनी एकादशी, एक दिन पहले से ही न खाएं ये सात चीजें, जानें क्यों कहा गया है इस एकादशी को हरिशयनी, कब करना होगा पारण

सावन में विशेष रूप से करें ये कार्य
सावन में श्री शिव जी का नित्य अभिषेक करें। शिवपुराण का पाठ करें। श्री शिव पंचाक्षर मंत्र का जप विशेष फल दायी माना गया है। इसलिए इसे जरूर करें। श्री शिव जी आशुतोष हैं अर्थात् शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं। कालिकाल में इनकी सेवा सरल है। इसलिए जो भी मनोकामना की पूर्ति करनी हो, उसके लिए सावन में अवश्य रूप से भोले बाबा की पूजा-अर्चना करें।