Shraddha Murder Case: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पहुंची आफताब की नई प्रेमिका तक, श्रद्धा के 35 टुकड़े करने के बाद हत्यारा इसी के साथ था रिश्ते में
नई दिल्ली। श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस उस युवती तक पहुंच गई है जिसे आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद अपनी नई प्रेमिका बनाया था और उसके साथ “डेट” कर रहा था।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक यह महिला पेशे से एक मनोवैज्ञानिरक है। इससे भी आफताब की मुलाकात डेटिंग एप्लिकेशन बंबल के माध्यम से हुई थी। इस एप्लिकेशन के जरिए ही वह श्रद्धा से भी पहली बार मिला था। यहां बता दें कि दिल्ली पुलिस पहले ही बंबल के अमेरिका स्थित मुख्यालय को पत्र लिखकर आफताब की प्रोफाइल का विवरण मांग चुकी है।
तो वहीं शनिवार को विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने मीडिया को जानकारी दी कि इस मामले में डीएनए जांच रिपोर्ट अभी मिलना शेष है। इससे पहले फोरेंसिक टीमों को छतरपुर में आफताब के किराए के फ्लैट के बाथरूम में खुन के धब्बे भी मिले थे। इसी के साथ ये भी जानकारी सामने आई थी कि टाइलों के बीच खून के धब्बे पाए गए थे। इसी के साथ यहां ये भी बता दें कि आफताब पहले ही कबूल कर चुका है कि उसने बाथरूम में शावर के नीचे श्रद्धा के शव को रखकर उसके टुकड़े किए थे। इसी रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इससे पहले किचन में भी खून के धब्बे मिले थे।
इसी के साथ यहां ये भी बता दें कि दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में आफताब को भेजा है। इसे अम्बेडकर अस्पताल से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया था। मीडिया सूत्रों के मुताबिक इस अस्पताल में आफताब को उसकी मेडिकल जांच के लिए लाया गया था। इसी के साथ ये भी सम्भावना जताई जा रही है कि आफताब का नार्कोट टेस्ट सोमवार को होगा। इसे पहले गुरुवार को होना था।