Shraddha Murder Case: लॉकअप में आराम से सोता दिखा श्रद्धा का हत्यारा आफताब, वायरल हुआ वीडियो, सामने आया नया खुलासा, हत्य़ा से तीन दिन पहले ही बदली थी जगह, डॉक्टर ने बताई बड़ी बात, पुलिस ने घर पर क्राइम सीन किया रिक्रिएट

November 16, 2022 by No Comments

Share News

नई दिल्ली। श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस के सामने एक न एक नए खुलासे होते जा रहे हैं तो उधर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लॉकअप में चैन की नींद सोता हुआ हत्यारा आफताब दिखाई दे रहा है। हत्यारे ने अपनी प्रेमिका श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े करके महीनों फ्रिज में रखे थे और उनको एक-एक कर जंगल के तमाम हिस्सों में फेंक दिए थे, ताकि किसी को सुराग न लग सके। वहीं हत्यारे की गिरफ्तारी के बाद से ही दिल्ली पुलिस लगातार महरौली के जंगलों में शरीर के अंगों की तलाश कर रही है। बुधवार को आफताब के फ्लैट पर क्राइम सीन रिक्रिएट किया गया। फिलहाल पुलिस को अभी तक आफताब के परिवार के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

वहीं एक नया खुलासा सामने आ रहा है कि हत्या से तीन दिन पहले ही आफताब अमीन पूनावाला अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर छतरपुर शिफ्ट हुए थे। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक वह 15 मई को दिल्ली के छतरपुर इलाके में शिफ्ट हुआ था और श्रद्धा तकी हत्या 18 मई को हुई थी। अर्थात छतरपुर शिफ्ट होने के तीन दिन बाद। पुलिस इस खुलासे के साथ यह भी जानकारी जुटाने में डुटी है कि क्या आफताब प्लानिंग के साथ ही यहां आया था, ताकि श्रद्धा को आसानी से मार सके और किसी को कुछ पता भी न चले।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 8 मई को आफताब श्रद्धा के साथ दिल्ली पहुंचा था और एक सप्ताह के लिए पहाड़गंज इलाके के एक होटल में रुकने के बाद छतरपुर चला गया था। इस तरह से आफताब हत्या करने से पहले लगातार जगह बदल रहा था, ताकि उस पर किसी को किसी तरह का शक न हो। तो वहीं जांच में पुलिस को छतरपुर के घर के किचन से खून के धब्बे भी मिले हैं। बता दें कि मंगलवार को सुबह पुलिस टीम आरोपी आफताब को श्रद्धा के शव के अवशेष बरामद करने के लिए महरौली वन क्षेत्र ले गई थी और सोमवार को भी उसे वहां ले जाया गया था।

बता दें कि पुलिस ने आफताब की गिरफ्तारी के बाद मानव शरीर के 10 संदिग्ध अंग बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक प्रशिक्षित शेफ होने के नाते आफताब चाकू का इस्तेमाल करने में माहिर था। हालांकि अभी तक हत्या में इस्तेमाल किया हथियार बरामद नहीं हो सका है। उसने 189 दिनों की अवधि में युवती के शरीर के टुकड़ों को दिल्ली में विभिन्न स्थानो पर फेंका था। वो शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए रात को 2 बजे घर से निकलता था और वो टुकड़ों को पिट्ठू बैग में भर लेता था और फेंक आता था। घर में बदबू से बचने के लिए अगरबत्ती जलाता था।

डाक्टर ने किया खुलासा
पुलिस के सामने एक नया खुलासा भी हाथ लगा है। दक्षिणी दिल्ली के छत्तरपुर इलाके के एपेक्स अस्पताल के डाक्टर अनिल कुमार ने खुलासा किया है कि जो आफताब अमीन पूनावाला (28) को कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या करने और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह मई में अपने दाहिने हाथ पर चाकू से हुए एक घाव के इलाज के लिए उनके पास आया था। युवती की हत्या उसी महीने में की गई थी। इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों को संदेह है कि यह घाव उस वक्त हुआ होगा, जब हत्यारोपी अपनी लिव इन पार्टनर के शव को टुकड़ों में काट रहा होगा। बता दें कि एपेक्स अस्पताल आफताब के घर से काफी करीब है।

डाक्टर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने उससे पूछा था कि चोट कैसे लगी। तो उसने बताया था कि फल काटते समय चाकू लग गया। मुझे उस पर संदेह नहीं हुआ था, क्योंकि वो गहरा घाव नहीं था। उसने मुझे घाव दिखाया था। डाक्टर कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि पुलिस दो दिन पहले पूनावाला के साथ यहां आई थी। पुलिस ने मुझसे पूछा कि क्या मैने उसका इलाज किया था, इस पर मैने हां में जवाब दिया। जब वो इलाज के लिए यहां आया था तो उसका स्वभाव अक्रामक था और उसके अंदर की बेचैनी उसके चेहरे से झलक रही थी, लेकिन मैं उस पर शक इसलिए नहीं कर सका, क्योंकि वह बहुत आत्मविश्वास से भरा था और लगातार अंग्रेजी में बात करता रहा था। उसने डाक्टर को बताया था कि वह मुम्बई से है और आईटी क्षेत्र में एक मौका तलाशने के लिए यहां आया है।

यहां देखें वीडियो