SAWAN:बाबा काशी विश्वनाथ को शयन आरती के लिए चढ़ाया चांदी का पलंग, वायरल हुआ वीडियो, देखें पलंग की खूबसूरती
July 26, 2022
No Comments
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जानकारी दी गई है कि किसी श्रद्धालु ने बाबा काशी विश्वनाथ को चांदी का पलंग चढ़ाया है। सावन मास में काशी विश्वनाथ में बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सावन के दूसरे सोमवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। तो वहीं एक ओर चांदी के पलंग की वायरल तस्वीर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
बाबा काशी विश्वनाथ को मिले चांदी के पलंग का वीडियो वायरल करते हुए एक ट्विटर यूजर ने जानकारी दी है कि “नाटकोट्टाई नगरम क्षेत्रम ट्रस्ट ने शयन आरती के लिए यह सुनहरा पलंग अर्पण किया है। इसी ट्रस्ट की सिगरा इलाके में 250 करोड़ की जमीन वाराणसी पुलिस ने मुक्त कराई है, जिस पर 20 सालों से दबंगों का कब्जा था।”