सीतापुर बेल्ट कांड की वजह बनीं शिक्षिका का डांस Video वायरल…BSA को लेकर बड़ी खबर; अखिलेश यादव बोले-‘बड़ा अन्याय है’
Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में तीन-चार दिन पहले ही महमूदाबाद विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय नदवा के प्रिंसिपल बृजेंद्र कुमार वर्मा और सीतापुर बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था. इसके बाद हेड मास्टर ने बेल्ट निकाल कर बीएसए पर बरसा दी थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया.
अब इसी मामले से जुड़ी शिक्षिका का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो दूसरी ओर ये भी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है कि बीएसए को निलम्बित कर दिया गया है. हालांकि इस खबर को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर Department Of Basic Education Uttar Pradesh (@basicshiksha_up) द्वारा भ्रामक बताया गया है.
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सीतापुर को निलंबित किए जाने की खबर भ्रामक एवं असत्य है।
दिनांक 23-9-25 को शिक्षक द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सीतापुर से अनुचित व्यवहार को गंभीरता से लेते हुए शिक्षक को निलंबित किया गया था।
प्रकरण की जांच प्रशासन एवं मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक…
— Department Of Basic Education Uttar Pradesh (@basicshiksha_up) September 26, 2025
विभाग ने जानकारी दी है कि “जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सीतापुर को निलंबित किए जाने की खबर भ्रामक एवं असत्य है। दिनांक 23-9-25 को शिक्षक द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सीतापुर से अनुचित व्यवहार को गंभीरता से लेते हुए शिक्षक को निलंबित किया गया था। प्रकरण की जांच प्रशासन एवं मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), लखनऊ मंडल द्वारा की जा रही है।” इससे ये बात तो स्पष्ट होती है कि इस पूरे मामले में अभी बीएसए पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है हालांकि हेड मास्टर को तुरंत ही सस्पेंड कर दिया गया था तो वहीं इस पूरी घटना की जड़ बनीं शिक्षिका अवंतिका गुप्ता का डांस वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल तो वह भी सस्पेंड हो चुकी हैं.
शिक्षा का हक़ तो अंग्रेजों ने भी नहीं मारा था।
भाजपा सरकार द्वारा अच्छे, समर्पित और नियमित शिक्षकों के ख़िलाफ़ कार्रवाई और जो शिक्षक-धर्म नहीं निभा रहे हैं उनको गलत होने पर भी सत्ता का प्रश्रय देना बहुत बड़ा अन्याय है।
निंदनीय! pic.twitter.com/sXR6tDtdHf
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 24, 2025
अखिलेश का बयान
तो वहीं इस पूरे प्रकरण को लेकर यूपी के पूर्व सीएम व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर स्कूल के बच्चों का वीडियो शेयर करते हुए कहा है, “शिक्षा का हक़ तो अंग्रेजों ने भी नहीं मारा था। भाजपा सरकार द्वारा अच्छे, समर्पित और नियमित शिक्षकों के ख़िलाफ़ कार्रवाई और जो शिक्षक-धर्म नहीं निभा रहे हैं उनको गलत होने पर भी सत्ता का प्रश्रय देना बहुत बड़ा अन्याय है। निंदनीय!“ बता दें कि जो वीडियो अखिलेश यादव ने शेयर किया है उसमें बच्चे अवंतिका गुप्ता के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. तो इसी के साथ ही कई वीडियो और भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें बच्चे शिक्षिका और बीएसए के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं और हेडमास्टर के पक्ष में खड़े हैं.
BSA की गिरफ्तारी होनी चाहिए:-
प्रधानाचार्य बृजेंद्र “वर्मा” जी को कमरे में बंद करके 15 से 20 लोगों द्वारा पीटा गया है, मुख्यमंत्री जी के स्वजातीय BSA ने पिछड़ा वर्ग का कमजोर समझकर प्रधानाचार्य की हत्या का प्रयास किया है जिसकी निंदा जितनी की जाए उतनी कम है।#Sitapur pic.twitter.com/wAJZ55xDsm
— अमरेन्द्र पटेल बाहुबली (@amrendra566) September 26, 2025
जानें क्या है मामला?
दरअसल इस पूरे मामले में प्राथमिक स्कूल के बृजेंद्र वर्मा और बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह के बीच बातचीत का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों के बीच बातचीत में एक महिला टीचर के नाम का जिक्र होते हुए सुनाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वायरल ऑडियो में प्रधानाचार्य बृजेंद्र वर्मा और बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह बातें कर रहे हैं. हालांकि इस वायरल ऑडियो का खबर स्टिंग पुष्टि नहीं करता है लेकिन इस ऑडियो में बीएसए अधिकारी प्रधानाचार्य पर महिला शिक्षिका की हाजिरी लगाने का दबाव बना रहे है.
माना जा रहा कि इस ऑडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विभाग की फजीहत होने लगी. इसी के बाद महिला शिक्षक अवंतिका गुप्ता को भी सस्पेंड कर दिया गया है. बता दें कि बीते मंगलवार को बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने हेड मास्टर बृजेंद्र वर्मा को अपने दफ़्तर बुलाया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब हेडमास्टर उनसे मिलने दफ़्तर गए तो शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत हुई. इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया हैं जिसमें दिखाई दे रहा है कि हेड मास्टर वर्मा अपनी बेल्ट निकाल कर बीएसए को पीट रहे हैं. हालांकि इसके पहले और बाद का सीसीटीवी फुटेज की मांग भी शिक्षक सोशल मीडिया पर कर रहे हैं. फिलहाल पूरा सच क्या है वो अभी जांच के बाद सामने आ सकेगा. पूरे प्रकरण की विभागीय जांच जारी है.
वायरल ऑडियो में इस बात का किया जा रहा है दावा
वायरल ऑडियो में दावा किया जा रहा है कि बीएसए अधिकारी से हेडमास्टर कह रहे हैं कि कि मैडम क्यों नहीं आ रही हैं, गांव वाले लोग पूछ रहे हैं. तो वहीं बीएसए अधिकारी कहते हैं कि आप गांववालों की चिंता मत करिए. गांव से शिकायत आएगी तो हम देखेंगे क्या समस्या है. हम जो आपसे कह रहे हैं आप वो ही करिए.
इस पर हेड मास्टर ने कहा कि हम उन्हें (गांव वालों) को बताते कि हैं मैडम मेडिकल लीव पर हैं लेकिन उनकी गाड़ी प्रधान के घर के सामने से निकलती है. इस पर अधिकारी कहते हैं कि आप लोग टाइम से आते हैं. तो वो कहते हैं कि जी हम टाइम पर आते हैं. इस पर अधिकारी हेड मास्टर से कहते हैं कि आप उनसे सेल्फी मंगाना शुरू करें. फिर बातचीत के अंत में बीएसए कहते हैं कि कल से एक साल तक सेल्फी भेजिए एक मिनट की भी देरी हुई तो सस्पेंड कर दूंगा. माना जा रहा है कि इसी के बाद हेडमास्टर भड़क गए और फिर बेल्ट निकाल कर पीटने लगे. इसी के बाद बीएसए की शिकायत पर बृजेंद्र वर्मा को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है.
ऑडियो में सीतापुर BSA बोले- मैडम की बिना स्कूल आए हाजिरी लगाओ: कोई पूछे तो मेडिकल लीव बताना, सीतापुर में हेडमास्टर ने कहा- क्या जवाब दूंगा… फिलहाल हेडमास्टर जेल भेजे गए और जिस मैडम की हाजिरी लगाने पर हल्ला हुआ उनकी रील्स अब वायरल हो रही है…गजब का एजुकेशन का सिस्टम चल रहा… pic.twitter.com/YYHhxrAUyW
— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) September 26, 2025
ये भी पढ़ें-प्रधानाध्यापक ने अपने अधिकारी (BSA) पर बरसाई बेल्ट, अखिलेश यादव ने कहा-झूठी हाजिरी…-Video