काम की खबर…देश में एप्पल पे लॉन्च… Axis Bank का मिला साथ; यूजर्स को होंगे ये 5 फायदे

September 30, 2026 by No Comments

Share News

Apple Pay India Launch: भारत में Apple ने अपनी पेमेंट सर्विस Apple Pay को लॉन्च कर दिया है. यानी अब iPhone, iPad और Apple Watch यूजर्स इस डिवाइस का इस्तेमाल कर कॉन्टैक्टलेस पेमेंट कर सकेंगे.  Axis Bank के साथ साझेदारी कर कंपनी ने भारत में इस सर्विस की शुरुआत की है.

जानकारों का कहना है कि Apple Pay के आने के बाद अब यूजर्स को पेमेंट करने के लिए बार-बार कार्ड बार-बार नहीं निकालना पड़ेगा.   जब भारत में डिजिटल और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है उस समय ये लांच हुआ है, इस पर माना जा रहा है कि लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा.

Apple Pay की शुरुआत भारत में फिलहाल Axis Bank के Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड से हुई है. सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, कंपनी की और भी बड़ी प्लानिंग है. आगे चलकर दूसरे बैंकों के कार्ड को भी इस सुविधा से जोड़ा जाएगा.  Apple ने इस सम्बंध में बताया कि भारत में तेजी से  डिजिटल और कैशलेस लेन-देन बढ़ा है. इसी को देखते हुए यह सर्विस लांच की गई है ताकि यूजर्स को सुरक्षित, सरल और प्राइवेसी-सेंट्रिक पेमेंट का ऑप्शन मिल सके.

एप्पल पे से यूजर्स को मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे

Apple Pay से कहीं भी पेमेंट करना बहुत ही आसान हो सकता है. इससे न तो बार-बार कार्ड निकालना पड़ेगा और न ही PIN डालने या OTP का इंतजार करना पड़ेगा. पेमेंट को मंजूरी देने के लिए iPhone में साइड बटन को दो बार दबाना होगा और Face ID, Touch ID या पासकोड देना होगा. इसके बाद फोन को कॉन्टैक्टलेस मशीन के पास ले जाना होता है. माना जा रहा है कि इस सुविधा के बाद छोटी-बड़ी खरीदारी में समय बच जाएगा.

माना जा रहा है कि Apple Pay से कार्ड की जानकारी लीक होने का भी खतरा नहीं रहेगा. भुगतान के वक्त आपका असली कार्ड नंबर दुकानदार के साथ शेयर नहीं होता. तो वहीं कार्ड की पूरी जानकारी फोन में ही सामान्य तरीके से सेव नहीं रहती. बजाए इसके एक अलग डिजिटल नंबर और सुरक्षा तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है.Face ID, Touch ID या पासकोड के जरिए पेमेंट को मंजूरी दी जाती है. ऐसे में अगर कोई आपका फोन चुरा भी ले तो बिना आपकी मंजूरी के भुगतान नहीं कर पाएगा.

Apple Pay का इस्तेमाल करने के दौरान भी कार्ड से मिलने वाले फायदे मिलते रहेंगे. इसके लिए Apple Pay इस्तेमाल करने के लिए Apple की तरफ से अलग से कोई चार्ज वसूला नहीं जाएगा लेकिन कार्ड से जुड़े सामान्य शुल्क या नियमों के लिए बैंक की सभी शर्तें लागू रहेंगी.

iPhone और iPad से ऐप या वेबसाइट के जरिए खरीदारी करते वक्त भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा. बार-बार बिलिंग एड्रेस, कार्ड नंबर, डिलीवरी से जुड़ी जानकारी भरने की जरूरत भी कम हो जाती है. रोजमर्रा के सभी काम जैसे- टिकट बुक करना, खाना ऑर्डर करना, शॉपिंग के दौरान बहुत ही सुविधाजनक इसे माना जा रहा है.

.
Apple Pay ने एक खास सुविधा ये भी दी है कि भुगतान के लिए हर बार अपना फिजिकल कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यानी यदि आप सपोर्टेड iPhone या Apple Watch अपने पास रखे हैं तो उससे कॉन्टैक्टलेस मशीन पर पेमेंट किया जा सकता है. मतलब वॉलेट में कार्ड ढूंढने या कार्ड मशीन में लगाने की आवश्यकता नहीं रहेगी. पेमेंट Apple Watch के जरिए भी हो सकती है. इससे खरीदारी के दौरान फोन निकालने की जरूरत को कम किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-अब वोटर को नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तर के चक्कर…SIR में छूटे नामों के लिए घर आएंगे BLO