Solar Eclipse-2025: साल के आखिरी सूर्यग्रहण का भारत पर भी दिखेगा प्रभाव… ज्योतिषाचार्यों ने नेताओं को दी ये बड़ी सलाह
Solar Eclipse-2025: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी रविवार की रात को लग रहा है. हालांकि ये एक खगोलिया घटना है लेकिन भारत में इसके ज्योतिष मायने भी हैं. फिलहाल ये सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए सूतक मान्य नहीं होगा लेकिन काशी के ज्योतिषाचार्य का मानना है कि भारत में ये दिखेगा नहीं लेकिन इसका प्रभाव भारत में जरूर पड़ेगा. बता दें कि सूर्य ग्रहण आज यानी रात भारतीय समयानुसार रात 9:13 बजे शुरू होगा और सुबह 3:17 बजे समाप्त होगा।
आचार्य सुशील कृष्ण शास्त्री बताते हैं कि भारत में ये ग्रहण दिखाई नहीं देगा. यह कुंडलाकार सूर्य ग्रहण है. कुंडलाकार सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि पर होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आता है। वह कहते हैं कि इस तरह के सूर्य ग्रहण को अग्नि का प्रतीक माना जाता है और यह पूरी दुनिया के लिए शुभ नहीं है।
नहीं थमेंगे युद्ध
सोशल मीडिया पर काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित हरेन्द्र उपाध्याय का एक बयान वायरल हो रहा है. उन्होंने “साल का अंतिम सूर्य ग्रहण कन्या राशि में लग रहा है। वह कहते हैं कि ग्रहण के दौरान केतु वहां उपस्थित है और राहु एक नब्बे डिग्री का कोण बना रहा है. वह राहु को लेकर कहते हैं कि राहु पराबैंगनी विकिरण (अल्ट्रावॉयलेट रेडिएशन) और केतु अवरक्त विकिरण (इन्फ्रारेड रेडिएशन) उत्पन्न कर रहा है. इस वजह से इसका असर भारत पर भी पड़ेगा. वह कहते हैं कि भले ही यह ग्रहण भारत मे नहीं दिखेगा लेकिन इसका प्रभाव दुनिया भर में सैद्धांतिक मतभेदों को बढ़ा सकता है। वह कहते हैं कि ये दोनों ग्रह एक-दूसरे से अलग हैं और प्रेम को तोड़ने की इनकी प्रवृत्ति होती है. इसलिए दुनिया के तमाम देशों में जो युद्ध हो रहे हैं उनके थमने की उम्मीद कम दी दिखाई दे रही है. वह ये भी दावा करते हैं कि अन्य देशों के बीच संघर्ष की संभावना भी आने वाले समय में बढ़ सकती है.
रखें सकारात्मक सोच
इस ग्रहण का भारत पर क्या असर होगा और इसके उपाय क्या हैं को लेकर ज्योतिषाचार्य पंडित हरेंद्र उपाध्याय ने अपने बयान में कहा है कि 22 सितम्बर से नवरात्रि का शुभारम्भ हो रहा है. देवी की उपासना करें और इस सत्य को समझें कि कुछ भी स्थायी नहीं है. हर किसी को एक दिन मृत्यु की गोद में जाना है. इसलिए समाज के लिए अच्छा करें और अच्छी सोच रखें. वाणी को कंट्रोल में रखें. नैतिक पतन न करें. सोच को सकारात्मक बनाएं. उन्होंने देश के नेताओं को संयम बरतने की सलाह दी है और कहा है कि नकारात्मक सोच वाले पड़ोसी देशों कुछ समय तक दूर रहें और सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करें.
पूरी दुनिया खड़ी युद्ध के मुहाने पर
ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि दुनिया के तमाम देशों के बीच युद्ध सी स्थिति बन रही है. यह सूर्यग्रहण वैश्विक संकट को और बढ़ाएगा. हाल ही में देखा जा रहा है कि इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ रहा है. तो वहीं पिछले कई साल से यूक्रेन और रूस के बीच भी संघर्ष जारी है और इसी बीच इजराइल को अमेरिका का लगातार समर्थन मिल रहा है तो दूसरी ओर ईरान के साथ रूस और चीन खड़े हैं. अगर इस स्थिति को गहराई से समझा जाए तो दुनिया एक बड़े युद्ध के मुहाने पर खड़ी दिखाई दे रही है. यही वजह है कि भारतीय शेयर बाजार (सेंसेक्स) में गिरावट और सोने की कीमतों में और वृद्धि देखने को मिल सकती है. राजनीतिक बदलाव व रियल एस्टेट में भी भारी बदलाव देखने को मिल सकता है.
सूर्यग्रहण पर नवरात्रि अशुभ संकेत
आचार्य कमलकांत कुलकर्णी कहते हैं कि नवरात्रि के मौके पर सूर्य ग्रहण का होना भी अशुभ संकेत माना जाता है। अगर ज्योतिष की नजर से देखा जाए तो सूर्य ग्रहण निश्चित रूप से युद्ध और मानव हानि की संभावनाओं की ओर इशारा कर रहा है. अगर ये कहा जाए कि ये सुर्य ग्रहण दुनिया के लिए अशुभ है तो गलत नहीं होगा. पूरी दुनिया के आर्थिक मामलों में भी बड़ा असर देखने को मिल सकता है. इसी के साथ ही उन्होंने तंत्र मंत्र के साधकों को सूर्यग्रहण के दौरान मूर्ति स्पर्श न करने की सलाह दी है.
DISCLAIMER: यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)
ये भी पढ़ें-Solar Eclipse: सूर्यग्रहण आज… गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान