स्पाइसजेट विमान का उड़ान भरते ही निकल गया पहिया…अटक गई 75 यात्रियों की सांसें; रूह कंपा देने वाला Video वायरल

September 12, 2025 by No Comments

Share News

SpiceJet Plane: शुक्रवार यानी आज रनवे पर उड़ान भरते ही स्पाइसजेट क्यू400 विमान का एक बाहरी पहिया निकल कर बाहर गिर गया. विमान में ये खराबी गुजरात के कांडला हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय आई. उस वक्त विमान 75 यात्रियों को लेकर मुंबई के लिए रवाना होने वाला था। इस दौरान कोई यात्री वीडियो बना रहा था जिसमें पहिया टूटकर गिरता हुआ दिखा. इसके बाद सभी यात्रियों की सांसें थम गई और उनकी चीख निकल गई.

इसकी सूचना मिलते ही मुंबई हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। एक एयरलाइन प्रवक्ता का बयान इस सम्बंध में वायरल हो रहा है. उसमें उन्होंने बताया कि विमान मुंबई में सुरक्षित रूप से उतर लिया गया है और किसी भी यात्री को चोट नहीं आई हैस्पाइसजेट प्रवक्ता ने कहा, “12 सितंबर को, कांडला से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट Q400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया लेकिन फिर भी विमान ने मुंबई की अपनी यात्रा जारी रखी और फिर विमान को पायलट ने सुरक्षित रूप से उतर लियासुचारू लैंडिंग के बाद, विमान अपनी शक्ति से टर्मिनल तक पहुँचा और सभी यात्री सामान्य रूप से उतर गए।

टेक ऑफ के समय निकला पहिया

हवाई अड्डे के सूत्रों और एओसीसी (हवाई अड्डा संचालन नियंत्रण केंद्र) के बयान के मुताबिक, विमान का अगला लैंडिंग गियर पहिया टेक ऑफ के बाद हवा में ही गायब हो गया था. इसकी जानकारी होते ही आपातकालीन प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए गए। लैंडिंग से पहले, विमान में ईंधन गिराया गया। इस गंभीर स्थिति होने के बावजूद भी विमान को पायलट ने अपनी सूझबूझ के साथ सुरक्षित रूप से उतर लिया और अपने आप टर्मिनल तक पहुंचा और सभी यात्री सामान्य रूप से उतर गए। इसी के बाद सभी यात्रियों की सांस में सांस आई.

ये भी पढ़ें-घोटाले से लेकर वादाखिलाफी तक…BJP मेयर के बेटे ने मंच पर ही खोल कर रख दी मोदी सरकार की पोल-Video