बीते जमाने के एक्टर सुनील शेट्टी भड़के…मिमिक्री आर्टिस्ट को मंच पर ही सुना दी खरी-खोटी-Video

August 26, 2025 by No Comments

Share News

Sunil Shetty Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मंच पर बीते जमाने के बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी मौजूद हैं और वह मिमिक्री आर्टिस्ट पर भड़कते हुए दिख रहे हैं और उसे बच्चा है कहते हुए कह रहे हैं कि कभी सुनील शेट्टी बनने की कोशिश मत करना, लगता है मेरी एक्शन फिल्में देखी नहीं है. तो वहीं कलाकार कहता है कि उसने बस उनकी थोड़ी सी नकल करने की कोशिश की थी.

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, सुनील शेट्टी कृष्ण जन्माष्टमी पर भोपाल में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. यहां पर एक लोकल मिमिक्री कलाकार ने मंच पर उनकी नकल कर लोगों को गुदगुदाने की कोशिश की तो सुनील शेट्टी भड़क गए और उसे खरी-खोटी सुना दी. इसी के बाद से ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग सुनील शेट्टी को घमंडी कहते हुए जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अहंकार और घमंड अब बॉलीवुड में कॉमन बात हो गई है। अभी तक आपने कई बॉलीवुड एक्टरों का अहंकार देखा होगा। इस बार सुनील शेट्टी का अहंकार देखने को मिला है। इसी तरह लगातार सोशल मीडिया यूजर्स सुनील शेट्टी की आलोचना कर रहे हैं. दरअसल मिमिक्री कलाकार ने सुनील शेट्टी के आवाज की नकल उतारनी चाही थी जो कि उनको रास नहीं आया और फिर मंच पर ही कलाकार पर बरस पड़े. खबर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है, इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.

यहां देखें पूरा वीडियो और सुनें क्या कहा?

ये भी पढ़ें-“कपड़े उतारो…लुभाने की कोशिश करो” ऑडिशन के वक्त जॉनी लीवर की बेटी जैमी से डायरेक्टर ने रखी गंदी डिमांड-Video