Viral: ‘सुपर मॉम’ ने 6 साल की बच्ची के लिए तैयार किया अनोखा टाइम टेबल, सोशल मीडिया पर वायरल, आप भी कर सकती हैं फॉलो
Time Table For 6 Years Child: हमारे बड़े-बुजुर्ग ये हमेशा से कहते रहे हैं कि समय से चलो तो सफल रहोगे. इसीलिए लोग टाइम टेबल बनाकर अपने कार्यों को निपटाने का प्रयास करते हैं. इससे पढ़ाई से लेकर हर काम में असानी हो जाती है. पढ़ने वाले या किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए तो टाइम टेबल अत्यंत ही जरूरी होता है. कभी-कभी जो छोटे बच्चे होते हैं उनके मां-बाप उनका टाइम टेबल बना देते हैं. हालांकि ज्यादा छोटे बच्चों के टाइम टेबल का उन पर बहुत फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वे अपने मुताबिक ही काम करते हैं. तो वहीं सोशल मीडिया पर 6 साल की बच्ची का ऐसा ही एक टाइम टेबल खूब वायरल हो रहा है और जिस मां ने ये टाइम टेबल बनाया है, उसकी भी खूब तारीफ की जा रही है.
6 साल के बच्ची का इस तरह बनाया टाइम टेबल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस टाइम टेबल को बच्ची की मां ने इस तरह बनाया है कि बच्ची को कोई परेशानी न हो और वह उत्साह के साथ अपने काम को कर सके. इस टाइम टेबल में अलार्म का टाइम सुबह 7:50 बजे रखा गया है तो वहीं बिस्तर से उठने का टाइम सुबह 8:00 बजे तय किया गया है. इसके बाद ब्रश के बाद ब्रेकफास्ट फिर टीवी देखना, फल खाना, खेलना, दूध पीने के टाइम का जिक्र है. इसके बाद टेनिस खेलना, होमवर्क करना, डिनर, सफाई करना, सोने का टाइम बताया गया है. इसके साथ ही अगर बच्ची बिना दिनभर बिना शैतानी किये,रोये और बिना कुछ तोड़े-फोड़ के रहती है. तो उसे इनाम के तौर पर 10 रुपये दिये जाने की बात कही गई है. बच्ची को बिना शैतानी और के टाइम टेबल फाॅलो करने के लिए मां ने मोटिवेशन के लिए एक्ट्रा इनाम भी देने की बात कही है. टाइम टेबल में लिखा है कि बच्ची अगर 7 दिन टाइम टेबल बिना शैतानी किए बिताती है तो फिर उसे 10 रुपये के बजाय 100 रुपये दिये जाएंगे. सोशल मीडिया पर लोग इस टाइम टेबल को जमकर पसंद कर रहे हैं.