Suryakumar Yadav: सूर्य कुमार यादव ने सेना को दान की मैच फीस…सियासत तेज; BJP ने कही ये बात-Video 

September 29, 2025 by No Comments

Share News

Suryakumar Yadav Asia Cup Final 2025  Ind vs Pak Final: रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम ने जिस तरह से पाकिस्तानियों को धोया, उसकी वजह से टीम का हर शख्स पूरे देश का चहेता बन गया है तो वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव के एक बड़े कदम ने उनको पूरे देश की हीरो बना दिया है और उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों का दिल जीत लिया है. 

दरअसल मैच जीतने के बाद सूर्य कुमार यादव ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों के परिवार के लिए अपनी इस मैच की पूरी फीस भारतीय सेना को देने की घोषणा की है. मीडिया से बात करते हुए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने उन्होंने कहा कि “मैंने इस टूर्नामेंट की अपनी मैच फीस हमारी सशस्त्र सेनाओं और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों को देने का निर्णय लिया हैआप हमेशा मेरी सोच में रहते हैंजय हिंद।”

तो वहीं सूर्य कुमार के इस फैसले के बाद से ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर “सूर्या भाऊ” लगातार वायरल हो रहा है और उनके अभी और पहले के कई वीडियो वायरल किए जा रहे हैं.

इससे पहले यहां ये भी बता दें कि कुछ दिनों पहले ही आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने सूर्य कुमार यादव को ललकारते हुए कहा था कि अगर तुम्हारी औकात है तो अपनी मैच फीस पहलगाम पीड़ितों को दे दो. तो वहीं अब जब सूर्य कुमार ने अपनी फीस देने का ऐलान किया है तो इस पर सियासत तेज हो गई है.

दूसरी ओर भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सौरभ भरद्वाज को पलटवार किया है और कहा है अरविंद केजरीवाल के मसखरे, दो कौड़ी के आप विधायक ने टीम इंडिया के कप्तान को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों की मदद के लिए अपनी मैच फीस सशस्त्र बलों को दान करने की चुनौती देने की हिम्मत की। हमारे कप्तान ने शानदार अंदाज़ में जवाब दिया।

भारत ने 28 सितंबर 2025 को दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कियाइसके बाद सूर्यकुमार यादव ने अपनी मैच फीस सेना को देने की घोषणा की.

बता दें कि टी20 फॉर्मेट में भारतीय खिलाड़ियों को हर मैच के लिए 4 लाख रुपये फीस मिलती हैइस तरह अगर देखें तो सात मैच खेलने के कारण सूर्यकुमार यादव के पास कुल 28 लाख रुपए  हुए जो कि उन्होंने भारतीय सेना को दान करने की बात कही है.

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले की वजह से ही इस टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तान से पूरे टूर्नामेंट में दूरी बनाए रखी और हाथ तक नहीं मिलाया. तो वहीं टूर्नामेंट जीतने के बाद पाकिस्तान के गृहमंत्री व पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी और पदक भी नहीं लिए जिससे पूरी दुनिया में पाकिस्तान की किरकिरी हो गई. तो वहीं भारतीय टीम के ट्राफी न लेने की वजह से करीब एक घंटे तक अवॉर्ड सेरेमनी नहीं हो सकी

मोहसिन नकवी करीब आधे घंटे तक स्टेज पर खड़े रहे और ट्राफी देने की जिद करते रहे. उनके साथ अमीरात क्रिकेट बोर्ड के पदाधिकारी भी थेभारतीय टीम एक तरफ खड़ी थी और काफी देर तक ड्रेसिंग रूम में रहने वाली पाकिस्तानी टीम भी बाहर आकर दूसरी तरफ खड़ी रही

फिर अंत में प्रजेंटर ने कहा कि भारत ने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया है जिससे पुरस्कार समारोह खत्म किया जाता हैइसके बाद मोहसिन नकवी भाग गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. भारतीय टीम ने बिना ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाई। सम्भवत: क्रिकेट के इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हुआ है, जब विजेता टीम ने ट्रॉफी के बिना ही जश्न मनाया

तो वहीं भारत ने पाकिस्तानी टीम को पराजित कर ये साफ कर दिया कि अब क्रिकेट में बादशाहत हमारी हैभारत ने इस तरह रिकॉर्ड 9वीं बार (7 बार वनडे और दो बार टी20 फॉर्मेट) में एशिया कप जीता

ये भी पढ़ें-Asia Cup Final 2025: भारतीय टीम ने दिखाई औकात तो तिलमिला उठा पाकिस्तान…सीधे भिड़ गया PM मोदी से; BJP ने ट्रॉफी न लेने की बताई वजह?-Video

Asia Cup Final-2025: पूरा देश झूमा…पाकिस्तान के हारने पर सेना के जवानों की खुशी और कोच गम्भीर का भावुक पल…देखें जश्न के 11 Video