Asia Cup Final 2025: भारतीय टीम ने दिखाई औकात तो तिलमिला उठा पाकिस्तान…सीधे भिड़ गया PM मोदी से; BJP ने ट्रॉफी न लेने की बताई वजह?-Video

September 29, 2025 by No Comments

Share News

Asia Cup Final 2025 IND vs PAK: रविवार को एशिया कप के फाइनल मैच में पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने एक ऐसा कदम उठाया जिससे पाकिस्तान बुरी तरह से तिलमिला उठा और वह सीधे पीएम नरेंद्र मोदी से जा भिड़ा. दरअसल टूर्नामेंट जीतने के बाद भारतीय टीम ने ट्रॉफी और पदक लेने से इनकार कर दिया। 

इस वजह से पूरी दुनिया के सामने आतंकवादियों के पोषक पाकिस्तान की जमकर किरकिरी हुई तो एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) तिलमिला उठे और भारत को लेकर झूठ तक बोलने में गुरेज नहीं की. 

दरअसल हुआ ये कि मैच जीतने के बाद क्रिकेट मैदान के मंच पर मोहसिन नकवी भारतीय टीम को ट्रॉफी देने के लिए करीब एक घंटे तक खड़े रहे लेकिन भारतीय टीम ने उनके हाथों से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया. अचानक प्रसारण बंद होने पर पूरी दुनिया पहले तो समझ ही नहीं सकी कि हुआ क्या लेकिन फिर प्रस्तोता साइमन डूल ने एसीसी का एक बयान पढ़ा, जिसमें बताया गया कि भारतीय टीम समारोह के दौरान पुरस्कार स्वीकार नहीं करेगी।

तो दूसरी ओर भारतीय टीम की जीत के बाद पीएम मोदी ने बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ऑपरेशन सिंदूर खेल के मैदान पर भी जारी है। नतीजा वही है, भारत की जीत। हमारे क्रिकेटरों को बधाइयां।” 

तो पीएम मोदी के इस ट्वीट पर मोहसिन नकवी ने तिलमिलाते हुए जवाब दिया है अगर युद्ध ही आपका गौरव मापने का पैमाना है, तो इतिहास में पाकिस्तान के हाथों आपकी शर्मनाक हार पहले से दर्ज है। कोई भी क्रिकेट मैच उस सच्चाई को नहीं बदल सकता। खेल में युद्ध को घसीटना केवल आपकी डेस्परेशन और खेल की मूल भावना का अपमान करता है।”

यहां साफ कर दें कि नकवी का ये पूरा झूठ है और अपनी जनता के आगे खुद को खड़ा रखने के लिए ऐसा कह रहे हैं कि इतिहास में पाकिस्तान ने भारत को किसी भी युद्ध में हराया है. भारत कभी भी पाकिस्तान से किसी भी युद्ध में नहीं हारा. हमेशा से पाकिस्तान दोगली चाल चलकर कुछ देशों की मदद से भारत में आतंकवाद को फैलाने की कोशिश करता रहा लेकिन भारत ने उसके हर हमले का बखूबी जवाब दिया. इन बातों को अंतरराष्ट्रीय इतिहासकारों ने खुद ही अपनी कलम से तमाम किताबों में दर्ज की है.

नकवी की एक और घटिया हरकत खेल के मैदान में दिखाई दी. दरअसल जब भारतीय टीम ने उनसे ट्राफी लेने से इंकार कर दिया तो नकवी ने तय प्रोटोकॉल का पालन करने से इनकार कर दिया और भारतीय टीम को विजेता ट्रॉफी और मेडल देने के लिए स्टेज पर अड़े रहे। नतीजतन भारतीय टीम ट्रॉफी और मेडल लिए बिना ही स्टेडियम से लौट गई।

यह है न्यू इंडिया

तो वहीं इस पूरे मामले पर भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक पोस्ट शेयर की है और लिखा कि भारत ने एशिया कप और पदक स्वीकार करने से इनकार कर दिया क्योंकि एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी इस अवार्ड को देने की जिद में लगे थे। वो (मोहसिन नकवी ) पीसीबी प्रमुख और पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री भी हैं। हमने न सिर्फ मैदान पर पाकिस्तान को धूल चटाई, बल्कि नकवी को भी उसकी जगह दिखा दी, जो आतंकवादी देश पाकिस्तान का मुख्य प्रचारक है। यह न्यू इंडिया है। अमित मालवीय की ये पोस्ट जले पर नमक छिड़कने जैसी रही.

जानें क्या हुआ था 22 अप्रैल को?

मालूम हो कि 22 अप्रैल को कश्मीर घाटी के पहलगाम (Pahalgam Terror Attack) में आतंकी हमला हुआ था जिसमें 26 मासूमों को पाकिस्तानी पोषित आतंकियों ने गोली मार दी थी. इसके बाद से ही भारत में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध जारी है। इस हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था, जिसमें पाकिस्तान को करारा जवाब मिला था लेकिन पाकिस्तान इसे अपनी जनता और पूरी दुनिया के सामने अपनी जीत बता रहा है.

यही वजह रही कि पहले तो इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साथ खेलने के विरोध में भारतीय जनता उतर गई थी लेकिन टीम ने क्रिकेट खेला लेकिन मैदान पर भी पहलगाम हमले का विरोध किया और पूरे टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. ये भारत का संदेश देने का तरीका है कि आतंकवाद का समर्थन करने वालों का बहिष्कार किया जाएगा।

मालूम हो कि एशिया कप के फाइनल से पहले भी दो मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराया तो वहीं फाइनल में पाकित्सान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा जिसे भारतीय क्रिकेटरों ने आसानी से हासिल कर लिया और 5 विकेट से इस मैच पर जीत हासिल करने के साथ ही रिकॉर्ड नौवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया. तो वहीं युवा भारतीय टीम ने इस मैच में जिस तरह से भारत का मान-सम्मान बढ़ाया, वह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया.

ये भी पढ़ें-Asia Cup Final-2025: पूरा देश झूमा…पाकिस्तान के हारने पर सेना के जवानों की खुशी और कोच गम्भीर का भावुक पल…देखें जश्न के 11 Video