पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके के साथ भयानक विस्फोट… 16 लोगों की मौत-Video
Tamil Nadu News: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के शिवकाशी से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट होने के बाद चीख-पुकार मच गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाके में 16 लोगों की मौत हुई है और 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. फिलहाल मौके पर राहत कार्य तेजी से जारी है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
#WATCH तमिलनाडु: विरुधुनगर के पास कट्टानारपट्टी में एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ। 16 लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हुए हैं।
(वीडियो सोर्स: अग्निशमन विभाग) pic.twitter.com/iNB6xQh4nh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2026
खबर सामने आ रही है कि मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की सम्भावना है. इसलिए मलबा तेजी से हटाया जा रहा है. माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.
न्यूज एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट की मानें तो फैक्ट्री के अंदर विस्फोट अचानक हुआ और दूर-दूर तक लोगों ने धमाके की आवाज सुनी. विस्फोट इतना जोरदार था कि फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया और आग तेजी से फैल गई.
#तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 की मौत रेस्क्यू अभियान जारी#TamilNadu pic.twitter.com/Xn3GVaE3SH
— Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) April 19, 2026
आग की लपटें आकाश की ओर जाती दिखी और धुएं से पूरा इलाका ढक गया. घटनास्थल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
फिलहाल सूचना पाते ही मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंच गई और बचाव कार्य जारी कर दिया गया है. घटना की वजह शुरुआती जांच में बताई जा रही है कि पटाखा बनाने के दौरान सुरक्षा मानकों में लापरवाही या केमिकल के गलत हैंडलिंग हो सकती है. फिलहाल जांच जारी है.
तमिलनाडु विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका 16 लोगों की मौत, 6 घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना जोरदार था कि कई कमरे पूरी तरह तबाह हो गए।मौके पर राहत-बचाव जारी, कारणों की जांच शुरू। #Tamilnadu #Virudhunagar #Blast #BreakingNews #Explosion #IndiaNews #Accident #Trending pic.twitter.com/0FhEAL86yH
— Asif Ansari (@Asifansari9410) April 19, 2026
बता दें कि तमिलनाडु में विरुधुनगर और शिवकाशी क्षेत्र पटाखा उद्योग के लिए मशहूर है. यहां पहले भी कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं और जरा सी लापरवाही में तमाम लोगों की जान भी जा चुकी है.
Breaking news –
तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से करीब 18 लोगों की मौत होने की खबर है । मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।#ADMKwinningKarur #SonePeSuhaga #StraitOfHurmoz #KKRvsRR #Chiraiya #DummyPieceStalin pic.twitter.com/mSkuhAOSAr— @Global update (@SahabVillain) April 19, 2026