Tawang Clash: तवांग मामले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया संसद में बयान, भारत-चीन सैनिकों की झड़प का वीडियो हुआ वायरल

December 13, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हाल ही में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प का है। फिलहाल इस वीडियो को लेकर किसी भी तरह का दावा खबरस्टिंग नहीं करता है। वहीं बता दें कि मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बयान दिया है। इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पूरी घटना के बारे में बताया।

यहां देखें राजनाथ सिंह का वीडियो

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बताया कि 9 दिसंबर 2022 को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर के यांगस्ते एरिया में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर पीएलए ट्रूप्स ने अतिक्रमण कर स्टेटस को एक तरफा बदलने का प्रयास किया। चीन के इस प्रयास का हमारी सेना से दृढता से सामना किया है। इस फेस-ऑफ में हाथापाई भी हुई। भारतीय सेना ने बहादुरी से पीएलए को हमारी टेरिटरी में अतिक्रमण करने से रोका और उन्हें उनकी पोस्ट पर वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस झड़प में दोनों ओर के सैनिकों को चोटें भी आई हैं, लेकिन हमारे किसी भी सैनिक की न ही मृत्यु हुई है और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है। इंडियन मिलिट्री कमांडर के टाइमली इंटरवेंशन के कारण पीएलए सोल्जर्स अपनी लोकेशन पर वापस चले गए।

देखें आगे क्या कहा रक्षामंत्री ने
रक्षा मंत्री ने आगे बताया कि इस घटना के बाद एरिया के लोकल कमांडर ने 11 दिसंबर को अपने चाइनीज काउंटर पार्ट के साथ व्यवस्था के तहत फ्लैग मीटिंग की और इस घटना पर चर्चा की। चीनी सेना को इस तरह के एक्शन के लिए मना किया और सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए कहा गया। इस मुद्दे को चीनी पक्ष के साथ कूटनीतिक स्तर पर भी उठाया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सेनाएं भौमिक अखंडता को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और इसके खिलाफ किसी भी प्रयास रोकने के लिए किसी तत्पर है भारतीय सेना।

वहीं इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार सुबह हाई लेवल बैठक बुलाई। बैठक में सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने रक्षा मंत्री को चीन सीमा पर हालात के बारे में जानकारी दी। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस जयशंकर, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार, आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे, विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा और रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने शामिल हुए।

जवानों की हुई तारीफ
दूसरी ओर तवांग में हुई घटना पर गृह मंत्री अमित ने जवानों की तारीफ करते हुए कहा कि भारत के 1 इंच जमीन पर कोई भी कब्जा नहीं कर सकता है। हमारे जवानों ने 8 की रात को और 9 की सुबह को जो वीरता दिखाई है, मैं इसकी प्रशंसा करता हूं। सेना ने कुछ ही देर में घुसे हुए सभी लोगों को भगा दिया और हमारी भूमि की रक्षा की। (photo credit @rajnathsingh)

यहां देखें वीडियो