UP Basic Shiksha: मांगें पूरी न होने पर बेसिक शिक्षा के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, पूरे प्रदेश में महानिदेशक के खिलाफ रोष, देखें क्या हैं मांगें

December 12, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। मांगे पूरी न होने पर सोमवार को पूरे प्रदेश में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। मौका था प्रांतीय नेतृत्व के आगमन का।

इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय कानपुर नगर सहित जनपद के 14 विकास खंडों में कार्यरत लिपिक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संवर्ग ने काली पट्टी बांधकर मांगे पूरी ना होने के कारण विरोध दर्ज कराया। इसी के साथ अन्य जिलों में भी कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधी।

इसी के साथ महानिदेश स्कूल शिक्षा विजय किरन आनन्द के खिलाफ रोष व्यक्त किया। इस अभियान में मुख्य रूप से प्रांतीय महामंत्री शहाब सरताज एवं जिला अध्यक्ष सुखेंद्र यादव पंकज मिश्रा, अनिल द्विवेदी, संजीव पाल, शरद अवस्थी, मोहम्मद परवेज आलम मंडली अध्यक्ष एवं अनूप शुक्ला कोषाध्यक्ष आदि मौदूग रहे। इसी के साथ कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर 20 तक मांगें पूरी नहीं होती हैं तो 20 दिसम्बर को प्रदेश स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बता दें कि कर्मचारियों की करीब 22 मांगें हैं जो शासन स्तर से काफी समय से पूरी नहीं की जा रही हैं।

यहां पढ़ें मांगें