Acid Attack Case: दिल्ली में सब्जियों की तरह बिक रहा है तेजाब, महिला आयोग ने जारी किया पुलिस को नोटिस, देखें एसिड सर्वाइवर्स के दर्द भरे वीडियो और जख्मी चेहरों की तस्वीरें,कांप जाएगी रूह
नई दिल्ली। दिल्ली में नाबालिग छात्रा के साथ हुई एसिड अटैक की घटना ने एक बार फिर से पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इसी के साथ उन युवतियों के घावों को भी ताजा कर दिया है, जिनपर आज से कई सालों पहले एसिट अटैक हो चुका है और वे आज एसिड अटैक सर्वाइवर के तौर पर खुद को समाज में खड़ा करने की कोशिश कर रही हैं।
इस लेख में कुछ एसिड अटैक सर्वाइवर के लिए कार्य कर रही ब्रेव सोल्स फाउंडेशन एनजीओ के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों व वीडियो को यहां दिया जा रहा है, जिन्हें देखकर आपकी रूह कांप जाएगी, लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर दरिंदों के हाथ क्यों नहीं कांपते। तो इसका एक ही सवाल है, वो ये कि हमारे यहां की कानून व्यवस्था इतनी कमजोर है कि ऐसे दरिदों को सिर्फ कुछ दिनों की ही सजा देती है और ये लोग फिर से बाहर आ जाते हैं।
यही वजह है कि इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं और न ही घटनाओं को अंजाम देने वालों में कोई भय है। क्योंकि इनको मालूम है कि कुछ दिन बाद ही ये फिर से आजाद घूमेंगे। इनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इस मामले में सरकार को गम्भीर रूप से विचार करना होगा।
तो वहीं इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालिवाल ने कहा है कि दिल्ली में तेजाब सब्जियों की तरह बिक रहा है। इस पर बैन लगाने के लिए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं, तो वहीं इस घटना के बाद से देश भर की बेटियां सिहर उठी हैं।
बता दें कि पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर के मोहन गार्डन इलाके में बुधवार (14 दिसंबर) की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली 17 वर्षीय लड़की पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने तेजाब फेंक दिया था। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी और इसी के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है, लेकिन एसिड अटैक सर्वाइवर का कहना है कि इस तरह की घटनाएं आखिरकार रुकने का नाम क्यों नहीं ले रही हैं।
आखिर सरकार क्यों पूरी तरह से इस पर बैन लगा देती हैं। इसी के साथ अन्य युवतियों ने भी सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात शेयर करते हुए कहा है कि ये केवल एक लड़की पर एसिड अटैक की घटना नहीं है, बल्कि पूरे देश कि लड़कियों पर ये घटना हुई है, क्योंकि इस तरह की घटना के सामने आने के बाद लड़कियों को घर से निकलना बंद हो जाता है। बता दें कि इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर तेजाब की बिक्री पर विरोध हो रहा है।( photo credit @BraveSouls_NGO)
यहां देखें वीडियो, देखें क्या बोलीं स्वाती मालीवाल
देखें क्या बोली एसिड अटैक सर्वाइवर
यहां देखें जख्मी चेहरों की कुछ तस्वीरें, जिन्हें देखकर कांप जाएगी आपकी रूह